फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Books are man's best friend: PK Das

किताबें होती हैं इंसान की सबसे बड़ी मित्र : पीके दास

Sat, 22 Apr 2023 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Apr 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Books are man's best friend: PK Das
ढांड। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अध्यक्ष पीके दास ने ढांड में शुक्रवार को राजकीय उच्च विद्यालय में बिजली निगम की ओर से बनाई गई सरदार पटेल ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किताबें इंसान की सबसे बड़ी दोस्त होती हैं। उन्होंने कहा कि जल्द 11 और लाइब्रेरी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अब मुनाफे में आ गया है। इस वजह से वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों और बेहतर तरीके से निभा रहा है। निगम अब खेलों और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने यह भी कहा कि मुनाफे में चल रही कॉरपोरेट कंपनियों को अपनी जिम्मेदारी उठानी चाहिए।
विज्ञापन


राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निगम के अध्यक्ष पीके दास, बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, ज्योति सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार, अधीक्षक अभियंता कशिक मान, कार्यकारी अभियंता सोमबीर ने पौधरोपण किया। इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, ज्योति सैनी, डीएसपी सज्जन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार, अधीक्षक अभियंता कशिक मान, कार्यकारी अभियंता सोमबीर, नसीब सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम करवा चुका 13 लाइब्रेरियों का निर्माण
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अध्यक्ष पीके दास ने बताया कि निगम 13 लाइब्रेरियों का निर्माण करवा चुका है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही 11 और नई लाइब्रेरियों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे प्रलोभन से निकालकर उनके हाथों में किताबें दें। इस मौके पर उन्होंने बच्चों के साथ संवाद करके अपने विचार साझा किए। इस मौके पर उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

युवतियां स्वरोजगार अपना कर आजीविका का साधन बनाएं
ढांड। स्वरोजगार अपना कर युवतियां आजीविका का साधन बनाएं। घर के चूल्हा-चौका के साथ हुनर सीखकर महिलाएं अपना व अपने परिवार का गुजारा कर सकती हैं। महिलाओं के पास हुनर की कोई कमी नही है। यदि उन्हें इसके लिए प्लेटफार्म मिल जाए तो जीवन में आगे बढ़ सकती है। यह बात उत्तर हरियाणा विद्युत निगम के अध्यक्ष पीके दास ने युवा विकास केंद्र चंदलाना में पौधरोपण करने के बाद कार्यक्रम के दौरान कही। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर युवा विकास केंद्र के संयोजक राज कुमार गौड़,राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता विनोद शर्मा, फूल कुमार कादियान,बृज लाल गांधी, सरपंच अजय कंबोज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed