फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Body of a man found near Dhand railway line; GRP investigating.

Kaithal News: ढांड रेलवे लाइन के पास मिला व्यक्ति का शव, जीआरपी जांच में जुटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Body of a man found near Dhand railway line; GRP investigating.
11 ढांड 01 मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो।
ढांड। ढांड में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक के समीप बिहार के शिवहर जिले के नया गांव बोहड़ा निवासी 33 वर्षीय राजेंद्र राम का शव मिला है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक के आसपास से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना तुरंत जीआरपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान राजेंद्र राम के रूप में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार राजेंद्र राम मजदूरी करते थे और इन दिनों धान की फसल लगाने के लिए कैथल क्षेत्र में आए हुए थे। रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी करण सिंह ने बताया कि पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के हालात का जायजा लिया और मृतक के पास मिले दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद उनकी पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र राम अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में दो बेटियां और तीन बेटे हैं। पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। फिलहाल जीआरपी ने परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

11 ढांड 01 मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो।

11 ढांड 01 मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed