{"_id":"6293e0ef3beeea043271237c","slug":"body-of-35-year-old-man-found-in-pond-kaithal-news-knl1098327154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला 35 वर्षीय व्यक्ति का शव
विज्ञापन
रविवार को गांव थेह मुकेरिया में एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव तालाब में मिला। पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार गुहला के गांव थेह मुकेरियां में रविवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब कुछ लोगों ने गांव के तालाब में एक व्यक्ति का शव देखा।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान गांव के लोगों ने इसी गांव के जसबीर सिंह के रूप में की। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि जसबीर शनिवार से घर नहीं आया था। उसकी वे अपने स्तर पर तलाश भी कर रहे थे लेकिन गांव के तालाब से उसका शव बरामद हुआ है।
थाना गुहला प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि गांव थेह मुकेरिया के तालाब से गांव के ही 35 वर्षीय व्यक्ति जसबीर का शव बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर परिजनों के ब्यान दर्ज किए गए है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।