फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bodies of two missing teenagers found

Kaithal News: दो लापता किशोरों के शव मिले

Fri, 30 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 30 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two missing teenagers found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/पूंडरी। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में नहर के पास एक 17 वर्षीय किशोर का शव मिला है। उधर, पूंडरी में भी खेड़ी मटरवा गांव के 28 मई से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पहले किशोर की पहचान धनौरी के गुरमीत के रूप में हुई। उसे बीते दिन से घर वाले ढूंढ रहे थे और दूसरा किशोर खेड़ी मटरवा के तन्मय की मौत का कारण भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर में नहर के पास राहगीरों ने गुरमीत का शव देखा तो शहर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पता चला कि धनौरी निवासी गुरमीत पिछले कई दिनों से बिना बताए घर से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसे सामान्य अस्पताल में भेजकर पोस्टमॉर्टम करवाया गया। सदर थाना एसएचओ सनेष कुमार ने बताया कि संगतपुरा चौकी में लापता का केस दर्ज किया था। जैसे ही शहर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी प्रकार पूंडरी क्षेत्र के खेड़ी मटरवा गांव का तन्मय 28 मई से लापता था। सिरसा ब्रांच नहर में उसका शव पुलिस ने बरामद किया। पता चला है कि खेड़ी मटरवा का 17 वर्षीय तन्मय गडतान उर्फ गोलू रोज की तरह शाम छह बजे नहर की तरफ रनिंग के लिए निकला था। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश शुरू की।

जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी थी। वीरवार की सुबह ग्रामीणों ने अपने स्तर पर गांव से निकलने वाली सिरसा ब्रांच नहर में खोजबीन शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया।

करीब 18 घंटे की तलाश के बाद दोपहर लगभग एक बजे तन्मय का शव नहर से बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों का कहना था कि गोलू को मानसिक तनाव नहीं था वह स्वस्थ था। फिलहाल यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस जांच कर रही है।

दोस्तों के साथ दाैड़ने के लिए निकलने की चर्चा

तन्मय गाड़तान उर्फ गोलू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। बताया जाता है कि तन्मय के साथ चार अन्य युवक रनिंग के लिए गए थे। वे अपने साथ कोल्ड ड्रिंक भी ले गए थे। उसे पीने के लिए नहर किनारे बैठे थे। ग्रामीणों ने बताया कि ठंडा पीकर वे नहाने लगे तो गोलू का अचानक से पांव फिसल गया। भय के मारे साथी युवक घर लौट आए और किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह उन्होंने जानकारी दी। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। शव मिलने पर तन्मय के घर पर कोहराम मच गया।

अलग-अलग मामलों में दो युवतियां लापता

कैथल। जिले में दो अलग-अलग स्थान से दो युवतियां लापता हो गईं। पहले मामले में कैथल की शहर की एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि 27 मई को उसकी 22 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में राजौंद थाना के तहत आने वाले गांव के एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि 28 मई को गांव वीर बांगडा से उसकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद


युवती के अपहरण के आरोप में तीन नामजद

कैथल। चीका क्षेत्र से युवती को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में चीका पुलिस ने तीन युवाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका क्षेत्र के एक गांव निवासी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 मई को कस्बा चीका से आरोपी सचिन, समीर और कार्तिक उसकी 19 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गए। उसने उनकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed