फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   board exam

13 फ्लाइंग टीमों ने बोर्ड की परीक्षा में छह नकलची दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
board exam
जिले में अलग-अलग जगहों पर आयोजित बोर्ड की परीक्षा में 13 फ्लाइंग टीमों ने छह नकल के मामले पकड़े है। जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं की गणित विषय का पेपर था। जिसमें जिले के 24128 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शुरू होने से पहले ही अधिकतर परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्थाएं मिलीं। परीक्षार्थियों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए रोल नंबरों को देखने में थोड़ी धक्कामुक्की जरूर हुई। लेकिन स्कूल प्रशासन ने मौके पर ही समस्या का समाधान कराया।

टीम ने 78 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया: जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र नरवाल ने बताया कि मंगलवार को कक्षा दसवीं का गणित विषय का पेपर था। जिसमें बोर्ड फ्लाइंग टीम समेत 13 अन्य फ्लाइंग टीमों ने जिले भर में 78 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से छह नकलची पकड़े है। जिन पर जो भी विभागीय कार्रवाई बनती है की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed