फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Blood donation, 76 units of blood deposited

रक्तदान महादान, 76 यूनिट रक्त जमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Blood donation, 76 units of blood deposited
17-ढांड। रक्तदाता को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए राजकुमार गौड़। - फोटो : Kaithal
ढांड। परशुराम युवा सेवा समिति चंदलाना की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन युवा विकास केंद्र के संयोजक राजकुमार गौड़ ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है। यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। प्रदीप शर्मा ने बताया कि शिविर में 76 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यातिथि जजपा नेता राजू ढुल पाई ने रक्तदान करने वाले को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आकाश शर्मा, साहिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, अमित, निखिल, गौरव शर्मा, देवीदयाल व विशाल मौजूद थे।
विज्ञापन

मंदिर में लगाया भंडारा
शिव मंदिर एवं भगवान परशुराम मंदिर चंदलाना में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह हुए हवन में भारी संख्या में ग्रामीणों ने आहुतियां डालीं। हवन के बाद ग्रामीणों ने भगवान परशुराम के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने भजन कीर्तन के माध्यम से भगवान परशुराम की महिमा की गुणगान किया। इस दौरान भंडारा भी लगाया गया, जिसमें ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed