फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Blocked sewerage in wholesale markets, dilapidated toilets, filth on the roads officials remain silent.

Kaithal News: मंडियों में सीवरेज ब्लाक, शौचालय बदहाल, सड़कों पर गंदगी, अधिकारी मौन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Blocked sewerage in wholesale markets, dilapidated toilets, filth on the roads officials remain silent.
जिले की गुहला-चीका मंडी में फैला भुसा। संवाद
कैथल। जिले की मुख्य आठ मंडियों में साफ सफाई पर हर वर्ष भारी भरकम राशि खर्च की जाती है लेकिन सफाई के नाम पर व्यवस्थाएं लगभग शून्य हैं। किसानों का आरोप है कि सुविधाएं केवल कागजों में हैं और सफाई के नाम पर सरकारी खजाना साफ किया जा रहा है। धरातल पर परिणाम शून्य हैं। मार्केट कमेटी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अकेले कैथल और चीका मंडी पर भारी-भरकम राशि खर्च की जाती है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं जबकि ठेकेदार बिना काम किए मौज कर रहे हैं जबकि पूरे साल मंडियों में सफाई एजेंसी की जिम्मेदारी है। वर्तमान में कैथल की मुख्य अनाज मंडी के मुख्य गेटपास बूथ के ठीक आगे ही पिछले कई दिनों से गंदा और बदबूदार पानी जमा है। इस जमा पानी में लावारिस पशु घूमते रहते हैं। मंडी में सीवरेज सिस्टम ब्लॉक है। बारिश का पानी खड़ा है। कलायत में शौचालयों की स्थिति इतनी बदहाल है कि वहां कदम रखना भी दूभर है। सड़कों पर चारों तरफ गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। मुख्य मंडियों में कैथल की तीन, पूंडरी, चीका, कलायत, ढांड और सीवन मंडी शामिल है।
विज्ञापन

वाटर कूलर खराब, गंदा पानी पीने को मजबूर

गुहला-चीका अनाज मंडी में धान के भुसे के अवैध ढेरों ने पूरी मंडी की सूरत बिगाड़ दी है। मंडी की खाली पड़ी जमीन पर भुसे के 50 से ज्यादा बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं। इससे मंडी में बदहाली का आलम है और किसान परेशान हैं। मंडी के गेट से लेकर अंदर शेडों तक भुसा पड़ा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक यहां तक भुसे लेकर आते हैं और खाली जगह देखकर डाल जाते हैं। मार्केट कमेटी का कोई भी कर्मचारी उन्हें रोकने वाला नहीं है। मंडी में पीआर व 1509 धान की आवक शुरू हो गई है, तो दूसरी तरफ किसानों और मजदूरों को पीने के साफ पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

किसानों ने कहा :
ठेकेदारों से मिलीभगत : भाकियू

* भाकियू चढूनी के युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना का कहना है कि हर बार खरीद सीजन की शुरुआत में प्रशासन की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन हर सीजन में केवल अव्यवस्थाएं ही उनका स्वागत करती हैं। लाखों रुपये का बजट जारी होने के बाद भी सफाई न होना सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही और ठेकेदार की मिलीभगत की ओर इशारा करता है।


सुविधाएं केवल कागजों तक : किसान
भाकियू चढूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर बनेड़ा, जिला आईटी सेल प्रभारी जरनैल जैली ने कहा कि यह गुहला-चीका मंडी किसानों के लिए बनाई है, फूसा रखने के लिए नहीं। अधिकारी आंख बंद करके बैठे हैं। अगर 2 दिन में ढेर नहीं हटे तो हम डीसी से मिलेंगे और इस बारे में शिकायत सौंपेंगे।




मार्केट कमेटी कैथल के सचिव नरेंद्र ढूल का कहना है कि मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर हर वर्ष टेंडर होता है। एजेंसी ठेकेदार को सफाई को लेकर सख्त हिदायत दी गई है। अभी सफाई का कार्य निरंतर जारी है। खामी मिली तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिले की गुहला-चीका मंडी में फैला भुसा। संवाद

जिले की गुहला-चीका मंडी में फैला भुसा। संवाद

जिले की गुहला-चीका मंडी में फैला भुसा। संवाद

जिले की गुहला-चीका मंडी में फैला भुसा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed