{"_id":"684884736c820ac538073937","slug":"block-level-yoga-day-program-will-be-held-on-21st-in-purani-anaj-mandi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-667379-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पुरानी अनाज मंडी में 21 को होगा खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पुरानी अनाज मंडी में 21 को होगा खंड स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम
Wed, 11 Jun 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। 21 जून को पुरानी अनाज मंडी में खंड स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 20 जून को पायलट रिहर्सल होगी, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवी संस्थाओं व आमजन की भागीदारी रहेगी। यह जानकारी एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह ने दी।
उन्होंने कहा किअंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफलतम रूप से मनाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटियां लगाई गई हैं। मंगलवार को अपने कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहें थे। उन्होंने कहा कि अबकी बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है।
एसडीएम ने शिक्षा विभाग, आयुष विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। यातायात व्यवस्था व पार्किंग के लिए पुलिस विभाग की ड्यूटी रहेगी। कार्यक्रम स्थल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई तथा शौचालय आदि जिम्मेदारी नगर पालिका व मार्केट कमेटी की रहेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा वर्कर, एएनएम और जीएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित करवाएंगे तथा एंबुलेंस, ओआरएस एवं प्राथमिक चिकित्सा आदि व्यवस्था भी करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
बिजली निगम कार्यक्रम स्थल पर बिजली को सुचारू रूप से उपलब्ध करवाएंगे। जन स्वास्थ्य विभाग पेयजल की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने कहा कि खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय सरपंच, पंच व अन्य निर्वाचित सदस्यों, शिक्षा विभाग डीपीई, पीटीआई, विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाएंगे। 12, 13 व 14 जून को पुरानी अनाज मंडी स्थल पर ही अधिकारियों, कर्मचारियों का योग प्रशिक्षण करवाया जाएगा। इसके बाद 15 जून को जिला स्तर का मैराथन आयोजित होगी, जिसमें डीसी प्रीति बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। यह मैराथन शहीद उधम सिंह चौक से शुरू होकर पुराना बस अड्डे पर संपन्न होगी।
आयुष मेडिकल ऑफिसर एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह ने एसडीएम को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रूप रेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बलवीर सिंह, मार्किट कमेटी सचिव सतबीर राविश, नगरपालिका सचिव जितेंद्र कुमार, एसडीओ अजमेर सिंह व इंद्रराज पंवार सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।