फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Black out in Sector 21 due to transformer failure

ट्रांसफार्मर खराब होने से सेक्टर 21 में ब्लैक आउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Black out in Sector 21 due to transformer failure
शहर के पॉश इलाके सेक्टर 21 में पिछले सात घंटे से लाइट नहीं है। जिस कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि सेक्टर 21 में सात घंटे से लाइट न होने के कारण वे परेशान हैं। बिजली अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। जबकि बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि वे विद्युत आपूर्ति को ठीक करने में जुटे हुए हैं।सेक्टर 21 रेजिडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से डॉ. अजय मित्तल, नरेंद्र कात्याल व अन्य ने कहा कि करीब ढाई बजे सेक्टर 21 की विद्युत आपूर्ति बंद हुई थी। इसके बाद से सेक्टर के लोग विद्युत निगम के कर्मचारियों में जेई से लेकर एसडीओ तक गुहार लगा चुके हैं। उनका हर बार यही जवाब है कि वे ठीक करने में लगे हुए हैं, लेकिन सात घंटे से अधिक समय से बिजली न आने के कारण सेक्टर के लोग बेहाल हैं। आम दिनचर्या के काम प्रभावित हो रहे हैं। इतनी ज्यादा गर्मी में एसी न चलने के कारण घरों में बैठना भी दूभर हो गया है। वे बार बार बिजली अधिकारियों को फोन कर रहे हैं। लेकिन न जाने इतना बड़ा कौन सा कारण है कि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पा रही है। वे इस संबंध में शनिवार सुबह आला अधिकारियों को बिजली अधिकारियों के रवैये की शिकायत करेंगे। शहर के इस पॉश इलाके के रहने वाले लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग के एससी बीपीएन वधावन ने कहा कि यहां कुछ ट्रांसफार्मर में दिक्कत है, रात दस बजे तक भी विभाग के कर्मचारी इन्हें ठीक करने के लिए लगे हुए हैं। मैंने इस संबंध में एसडीओ से बात की है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed