{"_id":"65fb3ab606b4c6f11e0ab116","slug":"bku-sloganeering-in-kalayat-mandi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-352139-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत मंडी में भाकियू की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत मंडी में भाकियू की नारेबाजी
Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत मंडी में सरसों की सरकारी खरीद न शुरू किए जाने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मार्केट कमेटी के गेट पर खड़े होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सरसों खरीद शुरू करवाने की मांग की। गुरनाम सिंह सहारण व सतपाल दिल्लोंवाली ने बताया कि सरसों की फसल पक कर तैयार है और मंडी में पहुंच रही है। सरकारी खरीद शुरू नहीं की जा रही और सरसों की फसल को एमएसपी से नीचे प्राइवेट मिलर खरीद रहे हैं। इसके कारण किसान को 1200 रुपये से लेकर 1400 रुपये क्विंटल तक का घाटा हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाकियू सरकार से अपील करता है 21 मार्च से सरसों की खरीद शुरू करवाई जाए ताकि किसान को सरकार द्वारा घोषित मूल्य 5650 मिल सके। यदि 21 से खरीद शुरू नहीं की गई 26 मार्च को किसान
सड़कों पर आ जाएंगे। इस मौके पर बनी सिंह राणा, कपिल, प्रदीप कुराड, उपमंडल प्रधान जिले सिंह मोर, सुरेंद्र चौसाला, कृष्ण शिमला व जगदीश रामगढ़ मौजूद रहे।