फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP's district general secretary Ram Pal's brother accused him of occupying the farm

Kaithal News: भाजपा के जिला महामंत्री रामपाल पर भाई ने लगाया खेत कब्जे का आरोप

Fri, 20 Jun 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 20 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
BJP's district general secretary Ram Pal's brother accused him of occupying the farm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा जिला महामंत्री रामपाल राणा पर उनके छोटे भाई रणदीप सिंह राणा ने खेत की जमीन पर जबरन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। पाडला में उन्होंने कहा कि रामपाल राणा ने कुछ बाहरी लोगों को खेत में भेजकर कब्जे की कोशिश की, लेकिन समय रहते इसकी सूचना मिलते ही रणदीप अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंच गया और डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया।

सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बुलाए गए सभी लोग भाग निकले। खेत में खड़ा एक ट्रैक्टर पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने ले जाया। मामला पाडला गांव का है, जहां बाहरी युवकों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भी रोष देखा गया। यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती, तो दोनों पक्षों में टकराव की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहले डायल 112 की टीम पहुंची, उसके बाद सदर थाना प्रभारी सनेष कुमार खुद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सदर थाना एसएचओ सनेष कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। यह दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद है। पूर्व में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायतें दी थीं। दोनों को थाने बुलाया गया है, फिलहाल किसी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणदीप राणा के आरोप

रणदीप राणा ने कहा कि रामपाल राणा भाजपा नेता होने की धौंस दिखाकर प्रशासन पर दबाव बनाता है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी रामपाल ने उन पर झूठा सड़क हादसे का केस दर्ज करवाया था, जिसमें जांच के बाद वह निर्दोष पाए गए थे।

रणदीप ने बताया कि विवादित जमीन पर पहले से ट्यूबवेल और पाइपलाइन भी मौजूद है। रणदीप ने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ जमीन से मिट्टी बेची थी और वह उसका हिसाब देने को तैयार हैं, लेकिन रामपाल बातचीत को तैयार नहीं है। रणदीप राणा ने कहा कि वे चार भाई हैं और उनके पास करीब 64 एकड़ जमीन है। इसके बावजूद जमीन के एक टुकड़े पर उनका आपसी विवाद है। कुछ जमीन बाद में भी खरीदी गई है।

रामपाल का जवाब

रामपाल राणा ने आरोपों से इन्कार करते हुए कहा कि उन्होंने रणदीप को उसके हिस्से की जमीन समुचित रूप से सौंप दी थी, रास्ता भी दिया गया है। बावजूद इसके रणदीप ने उनकी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी उठाकर बेच दी। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर चार बार निर्णय हो चुके हैं, लेकिन रणदीप उन्हें नहीं मान रहा। अब मामला बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो चुका है।


करीब 20 साल पहले हो चुका है बंटवारा
रणदीप राणा ने बताया कि खेतों का बंटवारा करीब 20 वर्ष पहले हो चुका है। यहां पर 10 एकड़ में वह और 6 एकड़ रामपाल राणा फसल उगाते हैं। आरोप है कि रामपाल उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जिसके लिए आज बाहर से कुछ लोगों को बुलाया गया। खेती की जमीन पर बाहरी लोगों को देखकर उसने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed