फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bjp meeting, education minister, bjp workers, kaithal

संस्कृत विश्वविद्यालय जरूर बनेगा

Sun, 22 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Sun, 22 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
bjp meeting, education minister, bjp workers, kaithal
संबोधित करते रामबिलास शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि गांव मूंदड़ी में प्रस्तावित विश्वविद्यालय जरूर बनेगा। मूंदड़ी में बने या आस-पास के गांव में। इसे जरूर बनाया जाएगा। कैथल में जींद रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचे शिक्षामंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा विकास के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएम के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल को हटाए जाने के प्रश्न पर शिक्षामंत्री ने कहा कि सरकार का अपना काम व अपना हिसाब होता है। स्कूलों में कंप्यूटर लैब व कंप्यूटर टीचर्स के प्रश्न पर शिक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चहेतों की कंपनियों को इसका ठेका दिया था। भाजपा सरकार ने आकर कंप्यूटर टीचर्स व सहायकों को 72 करोड़ का भुगतान किया है। इन लैब की स्थिति में सुधार लाया जाएगा। भाजपा सरकार ने गीता को पाठ्यक्रम में शामिल कर संस्कारों की शिक्षा शुरू की है। साथ ही गीता उत्सव मनाकर 20 लाख लोगों तक संदेश पहुंचाया गया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा है। यही कारण है कि आज अमेरिका के नए राष्ट्रपति इस्लामिक आतंकवाद को खत्म करने की बात कह रहे हैं। प्रदेश में भी हर समय युवाओं को आगे लाने एवं रोजगार बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा की बैठक में हुई संगठन को मजबूत बनाए जाने पर चर्चा
जींद रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष हजवाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें संगठन को मजबूत बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में कैथल के प्रभारी सत्यवान शेरा ने बताया कि 11 फरवरी को प्रदेश भर में बूथ स्तर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। वहीं जिला प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव आमंत्रित किए और कहा कि बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को रखें। बैठक में राव सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक लीला राम, धर्मपाल शर्मा, संजय भारद्वाज, नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर, राजपाल तंवर, वीरेंद्र छौत, कमलेश ढांडा, शैली मुंजाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पाला राम सहित जिले भर से आए भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed