फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP-JJP alliance: BJP MLA said that both parties benefit from alliance

Haryana: भाजपा विधायक ने की BJP-JJP गठबंधन की वकालत, बोले-गठबंधन से दोनों पार्टियों को फायदा

Sat, 10 Jun 2023 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 09:13 PM IST
सार

विधायक लीला राम ने BJP-JJP गठबंधन की वकालत करते हुए कहा कि अलग चुनाव लड़ने से नुकसान होगा। विधायक लीला राम पहले अफसरों की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा से नाराजगी जताते रहे हैं।

विज्ञापन
BJP-JJP alliance: BJP MLA said that both parties benefit from alliance
विधायक लीला राम - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन से चल रही सरकार के गठबंधन पर लगातार उठ रहे सवालों के बीच विधायक कैथल लीला राम ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से वे भाजपा व जजपा नेताओं की बयानबाजी देख व सुन रहे हैं। असल बात यह है कि गठबंधन से न तो जजपा का और न ही भाजपा का नुकसान है।

विज्ञापन


जब-जब गठबंधन में लोकदल परिवार के साथ मिलकर भाजपा ने चुनाव लड़ा है, तब दोनों दल सत्तासीन हुए हैं। जब-जब अलग चुनाव लड़ा है तो एक बार को छोड़कर कभी कोई पार्टी पूर्ण बहुमत तक नहीं पहुंची है। इसीलिए भाजपा-जजपा का गठबंधन दोनों दलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बनाने वाले विधायक लीला राम अब भाजपा और जजपा में चल रही खींचतान पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा काम नहीं किए जाने से नाराज विधायक लीला राम मुख्यमंत्री से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के कारण काफी समय से भाजपा से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर वे भाजपा और जजपा गठबंधन की हिमायत भी कर रहे हैं, इसके पीछे भी राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि जजपा के हर हलके में सौ से दो सौ तक कार्यकर्ता हैं। यदि गठबंधन होगा तो वे निश्चित तौर पर भाजपा के लिए भी काम करेंगे। इसी प्रकार से भाजपा का बड़ा संगठन है। गठबंधन हुआ तो जजपा को भाजपा के संगठन का लाभ मिलेगा। दूसरी ओर यदि दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे तो दोनों दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ चुनाव में आमने-सामने होंगे। ऐसे में दोनों ही दलों को नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed