फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP has honoured Baba Saheb: Gangwa

Kaithal News: भाजपा ने किया बाबा साहेब का सम्मान ः गंगवा

Fri, 25 Apr 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 25 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP has honoured Baba Saheb: Gangwa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा कपिल कमल में वीरवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

गंगवा ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर गरीबों एवं वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने ऐसा ंविधान तैयार किया, जिससे सभी को समान अधिकार मिले हैं। बाबा साहेब ने संघर्ष करते हुए अनुसूचित वर्ग को राजनीति में भागीदारी दिलवाई। उन्होंने समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्ष करने का आह्वान किया, जिसका अनुसरण करके समाज आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


शिक्षा के महत्व की अलख को जगाने के लिए उन्होंने विशेष प्रयास किए, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दशकों तक भारत रत्न सम्मान नहीं दिया। जब 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में सरकार बनी तो उन्होंने बाबा साहेब को भारत रत्न सम्मान देने का काम किया। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब के नाम पर वोट हथियाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








पिछले 10 वर्षो से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार ने ऐसी नीतियां लागू की जिससे गरीब व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है। गरीब व्यक्ति का आयुष्मान योजना के तहत फ्री में इलाज होता है, वहीं गरीब व्यक्ति की बेटी की शादी में विवाह शगुन योजना के तहत सहायता राशि दी जाती है।

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि सभी को समान अधिकार मिले। जिस अवधारणा पर चलते हुए आज युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां प्राप्त हो रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ऐसे लोगों को घर मुहैया करवाया जा रहा है। जब धारा 370 लागू हुई थी तो बाबा साहेब ने उसका विरोध किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 तोड़कर उनके सपने को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब को संविधान सभा में आने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। आज केंद्र एवं प्रदेश की योजनाएं आ रही हैं अनुसूचित वर्ग को लाभ मिल रहा है। सरकार ने महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर मनाई जाती है।

भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का कभी सम्मान नहीं किया, लेकिन भाजपा सरकार ने बाबा साहब के जन्म से लेकर उनके पंचतीर्थ बना कर हमारा सम्मान बढ़ाया। कांग्रेस ने देश को जातिवाद और क्षेत्रवाद में बांटने का काम किया, लेकिन बीजेपी ने सबका साथ-सबकाविकास नीति पर चलते हुए एक समान विकास कार्य करवाने का काम किया। देश को विकसित बनाना है तो हमें अपनी सोच को विकसित करना होगा और शिक्षित होना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर हैं। उन्होंने सदैव सामाजिक समानता के लिए प्रयास किए और इस दिशा में संघर्षशील रहे।


इस मौके पर विधायक सतपाल जांबा, बीजेपी जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़, अशोक गुर्जर, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक लीला राम, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, सुभाष हजवाना, रामपाल राणा, जसवंत पठानिया, देवेंद्र पांचाल, अमरजीत छाबड़ा, सुरेश संधु जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित, विजय भारद्वाज, यशपाल प्रजापति, प्रवीन प्रजापति, शक्ति सौदा, बलविंदर जांगड़ा, आदित्य भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed