{"_id":"663bee8c65d009c90802a7e7","slug":"bjp-government-exposed-dhanda-kaithal-news-c-18-1-knl1004-385307-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सरकार हुई बेनकाब : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सरकार हुई बेनकाब : ढांडा
Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने बुधवार को अंबाला रोड स्थित चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के झूठे बहुमत की सरकार बेनकाब हो गई है। ढांडा ने विधानसभा में बीजेपी सरकार के अल्पमत के मुद्दे पर घेरा है। कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों ने इंडिया गठबंधन को समर्थन का एलान कर दिया है। एक सवाल के जवाब में ढांडा कहा कि अनिल विज को भी इंडिया गठबंधन का साथ देना चाहिए क्योंकि भाजपा ने उनकी वरिष्ठता को दरकिनार करके उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया। इसलिए हरियाणा के लोगों का साथ दें। संवाद