फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP got 2300 votes in the assembly elections.

Kaithal News: विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले थे 2300 वोट

Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 19 Feb 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP got 2300 votes in the assembly elections.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। भारतीय जनता पार्टी ने कलायत नगरपालिका चुनाव में मैनपाल राणा पर अपना दांव खेला है। मैनपाल राणा राजपूत बिरादरी से संबंध रखते हैं और उनकी पत्नी पूर्व में नगरपालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं।

भाजपा ने राजपूत कार्ड खेल कर राजपूतों को साधने की कोशिश तो की है, लेकिन कलायत में राजपूत समाज विभिन्न धड़ों में बंटा हुआ है। छोटी दादी के, बड़ी दादी के, कान्हा पट्टी, बाला पट्टी में बंटे राजपूत मतदाताओं में मतदान को लेकर मतैक्य नहीं दिखता। दूसरा राजपूत समाज से अंकित जैलदार व जसविंद्र जस्सी राणा भी चेयरपर्सन के चुनाव में ताल ठोक रहे हैं।
विज्ञापन


मैनपाल राणा छोटी दादी के व अंकित राणा बड़ी दादी तथा जसविंद्र राणा बाला पट्टी परिवार का प्रतिनिधित्व करते हैं। अंकित राणा पिछले चुनाव में हारने के बाद से ही लगातार सक्रिय होकर समाजसेवा में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकित को भाजपा से टिकट मिलने की सबसे अधिक उम्मीद थी पर उनको भाजपा ने दरकिनार कर मैनपाल राणा पर भरोसा जताया। आजाद उम्मीदवार के तौर पर भाजपा से खफा दो उम्मीदवारों के मैदान में होने से माहौल विधान सभा चुनावों का सा हो गया है।

विधान सभा चुनाव में टिकट न मिलने से निर्दलीय रूप से मैदान में उतरे विनोद निर्मल ने भाजपा उम्मीदवार पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की जीत पर ग्रहण लगा दिया था।

कलायत नगर में कुल 15 हजार वोट हैं जिनमें से विधानसभा चुनाव में भाजपा को केवल 23 सौ वोटों पर ही सब्र करते हुए हार का सामना करना पड़ा था। नपा चुनावों में पार्टी की बजाय आपसी भाईचारा, कमिटमेंट व जातीय समीकरण हावी रहते हैं। ऐसे में भाजपा को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी।

भाजपा को जीत के लिए अंकित राणा व राजू कौशिक के चुनावी रथ के पहियों पर लगाम लगानी होगी। भाजपा थिंक टैंक अपनी किस रणनीति को इस चुनाव में अमल में लाकर अपने उम्मीदवार को विजयी बनाता है इसका खुलासा आने वाले दिनों में होगा।

वार्ड-आठ में मतदाताओं ने

फिर से बनाई सर्वसम्मति
कलायत। कलायत नगरपालिका के चुनाव के लिए 16 वार्डों से 12 लोगों ने प्रधान पद व 53 लोगों ने पार्षद पद के लिए आवेदन किया है। सबसे अधिक आवेदन एससी के लिए आरक्षित वार्ड नंबर-11 में हुए हैं। इस वार्ड से कुल सात लोगों ने पार्षद पद के लिए अपना नामांकन दर्ज करवाया है। वार्ड नंबर एक, सात व 10 से दो दो लोगों ने आवेदन किया जहां मुकाबला आमने सामने का रहने वाला है। नगर का एक वार्ड ऐसा भी है जिसमें सर्वसम्मति से पार्षद का चुनाव होने वाला है।


यह है वार्ड नंबर-आठ। यहां से महीपाल बैरागी ने पार्षद पद के लिए नामांकन जमा करवाया है। उनके पुत्र रजत ने कवरिंग केंडिडेट के तौर पर आवेदन किया है। इस वार्ड में पिछले चुनाव में भी सर्वसम्मति बनी थी और सतीश धीमान को सभी ने मिल कर पार्षद बना दिया था। इस बार के चुनाव में भी वार्ड के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए महिपाल बैरागी पर अपना विश्वास जताते हुए उन्हें सर्वसम्मति से अपना पार्षद मान लिया है। वार्ड नंबर-आठ में 563 पुरुष व 502 महिलाओं सहित कुल 1065 वोट हैं। वार्ड के लोग दो बार से एक व्यक्ति पर ही भरोसा कर उसके प्रति सर्वसम्मति बना रहे हैं। वार्ड में धीमान, बैरागी, रबारी, राजपूत व ब्राह्मण जातियों के लोग मिलजुल कर समझदारी का परिचय देकर नपा चुनावों में आदर्श स्थापित कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed