फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   BJP backed Dimple became head of Guhla Panchayat Samiti

Kaithal News: भाजपा समर्थित डिंपल बनीं गुहला पंचायत समिति की प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
BJP backed Dimple became head of Guhla Panchayat Samiti
48-गुहला चीका। नवनिर्वाचित चेयरपर्सन को अपनी पार्टी का बताने को लेकर आपस में बहस करते हुए पूर्व वि? - फोटो : Kaithal
गुहला-चीका। गुहला पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में भाजपा समर्थित गांव भागल निवासी डिंपल पत्नी भगत सिंह विजयी रही। 23 सदस्यों की गुहला पंचायत समिति में डिंपल के पक्ष में 13 वोट पड़े जबकि उनकी विरोधी सुखविंद्र कौर को दस वोट ही प्राप्त हुए। उपप्रधान के लिए हुए चुनाव में ज्ञान चंद शर्मा दुसेरपुर विजयी रहे। ज्ञान चंद शर्मा को 12 वोट मिले जबकि उनके विरोधी हिमांशु शर्मा को 10 वोटों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह को मात्र एक वोट मिला। बीडीपीओ कार्यालय में एसडीएम रोहित कुमार की देखरेख तथा तहसीलदार सुदेश मेहरा, बीडीपीओ नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। पीठासीन अधिकारी व एसडीएम रोहित कुमार ने विजेता प्रधान व उपप्रधान को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर डीएसपी गुहला सुनील कुमार, गुहला थाना प्रभारी राजेश कुमार, प्रो. रणधीर सिंह, जेजेपी हलका प्रधान अवतार सीड़ा, भपूेंद्र जैलदार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीत का श्रेय लेने की लगी रही होड़
बीडीपीओ कार्यालय चीका में करवाए गए पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर व जेजेपी के जिला प्रधान धूप सिंह माजरा के बीच कई बार नोक-झोंक होती दिखी। दोनों ही नेताओं के बीच नवनिर्वाचित चेयरपर्सन डिंपल को खुद की पार्टी का उम्मीदवार बताने की होड़ लगी थी। डिंपल की जीत पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर अपने समर्थकों के साथ गुलाल खेलते दिखे। बाद में दोनों ही पार्टियों के नेता डिंपल के विजयी जलूस में शामिल हो गांव भागल तक भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकी पकाई खीर में हिस्सा चाहते हैं दूसरे पक्ष के लोग
डिंपल की जीत के बाद पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि डिंपल शुरू से ही भाजपा समर्थित उम्मीदवार रही। बाजीगर ने कहा कि 24 दिसंबर को करवाए गए पहले चुनाव में भी भाजपा समर्थित 13 सदस्य डिंपल के साथ खड़े थे और आज भी उन्हीं सदस्यों ने डिंपल को वोट डाल साबित कर दिया है कि ये सभी सदस्य दिल से भाजपा के साथ है। बाजीगर ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार की जीत में जबरदस्ती शामिल होकर ये लोग पकी पकाई खीर में हिस्सा चाहते थे लेकिन ऐसा किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे।

दोनों ही उम्मीदवार देवी लाल से जुड़े हुए हैं, इसलिए यह चुनाव जेजेपी के बीच फ्रेंडली मैच था-धूप सिंह माजरा
पंचायत समिति गुहला के चुनाव के दौरान यहां पहुंचे जेजेपी के जिला प्रधान धूप सिंह माजरा व पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर कई बार आपस में बहस करते दिखे। धूप सिंह माजरा डिंपल के परिवार को चौ. देवी लाल से जुड़ा बता रहे थे वहीं कुलवंत बाजीगर उन्हें भाजपा समर्थित उम्मीदवार कह रहे थे। बाद में धूप सिंह माजरा ने पत्रकारों से कहा कि प्रधान पद के दोनों ही उम्मीदवार जेजेपी से संबंधित हैं और यह चुनाव जेजेपी के बीच फ्रेंडली मैच जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed