फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Shyam-Balaji Sankirtan held on Ekadashi; devotees swayed to the bhajans.

Kaithal News: एकादशी पर श्याम-बालाजी संकीर्तन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Shyam-Balaji Sankirtan held on Ekadashi; devotees swayed to the bhajans.
भजना कीर्तन में झूमते श्रद्धालु। विज्ञ​प्ति
कैथल। अशोका गार्डन कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा भवन मंदिर सोसाइटी की ओर से एकादशी के पावन अवसर पर भव्य श्याम-बालाजी भजन-कीर्तन एवं संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को फूलों और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य पुजारी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर की।
विज्ञापन

संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायिका साधना गर्ग और भजन गायक भारती अरोड़ा और संजय गर्ग ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा सहित अन्य भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में जय श्री श्याम और जय बालाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर सोसाइटी के प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति से जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराना भी है। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर सोसाइटी के पदाधिकारी व सदस्य, कॉलोनी के गणमान्य लोग, महिला मंडल की सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

भजना कीर्तन में झूमते श्रद्धालु। विज्ञप्ति

भजना कीर्तन में झूमते श्रद्धालु। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed