फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   bitode and koop burned in fire

आग से जले बिटोड़े व कूप, ग्रामीणों ने जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
bitode and koop burned in fire
गांव नरड़ में देर रात वाटर सप्लाई के पास बनाए गए बिटोड़े व तूड़े के कूप में अचानक आग लग गई। आग को देखकर लोग उसे बुझाने के लिए घरों से हाथों में बाल्टी सहित अन्य बर्तन लेकर दौड़े। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर दो फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने से 25 बिटोड़े व तूड़ी के कूप जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब एक बजे वाटर सप्लाई के पास शामलात भूमि में रखे लगभग 25 बिटोड़े व एक तूड़ी के कूप में अचानक आग लग गई। इस दौरान रात को शुगर मिल से ड्यूटी से लौटे कर्मचारी ने बिटोड़ों में आग लगी देखकर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी तो कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी ने 600 रुपये घंटा लेने की बात कही और फोन काट दिया। इसके बाद दोबारा लगभग 10 मिनट बाद कॉल की गई। इससे पहले आग की सूचना पाते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए बाल्टी व अन्य बर्तन लेकर पहुंच गए थे। पहली फायर बिग्रेड की गाड़ी एक बजकर 35 मिनट पर और दूसरी गाड़ी दो बजे मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। ग्रामीण अंगूरी, शीला, नीलम, मिठू, जिले सिंह, महेेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अज्ञात कारणों से उनके कूप व बिटोड़ों में आग लग गई। वहां पर ग्रामीणों के करीब 25 बिटोड़े व एक कूप था। जो सब जलकर राख हो गया। इस दौरान दमकल कर्मी ने भी मौके पर पहुंच कर 600 रुपये की मांग की।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि गांव नरड़ से आग लगने की सूचना रात एक बजकर 16 मिनट पर मिली थी। विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया है। सरकार की ओर से आग बुझाने के लिए प्रति घंटा के 600 रुपये निर्धारित किए गए हैं। वह आग बुझाने के बाद लेते हैं। यदि मौके पर नहीं मिलते हैं तो गांव के सरपंच के नाम उन पैसों का बिल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed