{"_id":"6887c7292f0bc11afa021d27","slug":"birthdays-of-30-girls-born-this-month-were-celebrated-kaithal-news-c-18-1-knl1004-703146-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इस माह जन्मी 30 बालिकाओं का मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इस माह जन्मी 30 बालिकाओं का मनाया जन्मदिन
Tue, 29 Jul 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारत विकास परिषद की ओर से स्वतंत्रता सेनानी चंदू राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, क्योड़क में जुलाई माह में जन्मी 30 बालिकाओं का सामूहिक रूप से जन्मदिन मनाया गया। बेटी जन्मोत्सव नामक इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मसम्मान, सामाजिक गौरव और सांस्कृतिक चेतना से जोड़ना था।
इस अवसर पर सभी बालिकाओं को मंच पर आमंत्रित कर पुष्पमालाएं पहनाई गईं और उपहार भेंट किए गए। लड्डू वितरित कर छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ का मुंह मीठा कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र ठकराल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच जसबीर सिंह तंवर मौजूद रहे। मंच संचालन परिषद सदस्य कृष्ण कुमार कौशिक ने किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि तंवर ने कहा कि बेटियां सिर्फ घर की नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की धरोहर हैं। जब हम उन्हें सम्मान और अवसर देते हैं, तभी एक सशक्त समाज की नींव रखी जाती है। उन्होंने इस आयोजन को एक संस्कारशील और प्रेरणादायक पहल बताया।
इस अवसर पर परिषद के संरक्षक रामचंद्र, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, वित्त सचिव विजेंद्र तंवर, सदस्य रजनीश तंवर, रामपाल तंवर, राजपाल, सेठपाल, कर्म सिंह, मघर सिंह और जयबीर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।