{"_id":"68b743f432660c59e70b5180","slug":"bike-rider-injured-in-collision-with-bolero-kaithal-news-c-18-1-knl1004-729911-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
Wed, 03 Sep 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
कैथल। कस्बा कलायत में बोलेरो गाड़ी की टक्कर से बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुराड़ निवासी सुभाष ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे वह सुनील उर्फ मुनीम के साथ बाइक पर मटौर रोड से गुजर रहा था। तभी एक बोलेरो चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादबुलेट की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी
कैथल। कस्बा पूंडरी में बुलेट की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूंडरी निवासी संदीप ने थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह कस्बे से होकर जा रहा था। तभी विशाल नामक युवक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से अपनी बुलेट चलाते हुए उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद