फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider died in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died in road accident
पूंडरी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूंडरी निवासी राकेश ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। 4 जुलाई को वह घर से खाना खाकर सैर करने के लिए गांव जठेड़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह वापस घर आ रहा था तो इस दौरान उसे उसके ताऊ का लड़का मिया सिहं निवासी वार्ड 4 पूंडरी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूंडरी की ओर आते मिला। इसी दौरान पूंडरी की ओर से ही आ रहे कार चालक ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर व टांगो सहित शरीर में कई जगहों पर चोटें आई। घायल अवस्था में इसके जिला अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। गांव पाई में राजमिस्त्री का काम करता था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नयाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed