{"_id":"615df66a8ebc3ea65d542914","slug":"bike-rider-death-by-car-collision-kaithal-news-knl85681397","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह तितरम मोड़ के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर अपनी मौसी से मिलने के लिए कैथल आ रहे थे। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में तितरम थाना में केस दर्ज किया है।
गांव बंदराना जिला करनाल निवासी जितेंद्र सिंह(26) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह असंध में वेल्डिंग की दुकान पर काम करता है। वे तीन भाई बहन हैं। उसका छोटा भाई असंध में ही कपड़े की दुकान पर काम करता था। 5 अक्तूबर को वह अपने भाई संदीप के साथ कैथल में अपनी मौसी के यहां आ रहे थे। संदीप अपने दोस्त की बाइक चला रहा था और वह उसके पीछे-पीछे अपनी मोटरसाइकिल सवार होकर आ रहा था। जैसे वे तितरम मोड़ कैथल से आगे पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे कार चालक ने उसे ओवरटेक करते हुए आगे चल रहे उसके भाई संदीप की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका भाई संदीप मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया। इस हादसे के बाद काफी लोग यहां जमा हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद राहगीरों ने उसके भाई संदीप को शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया। यहां डॉक्टरों ने उसके भाई संदीप को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।