फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bike rider death by car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision
गांव बात्ता के पास नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में एक साइकिल सवार घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव वजीर नगर निवासी बलविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने पिता बलदेव सिंह के साथ गांव बात्ता में निजी काम के लिए गए हुए थे। शाम पौने छह वापस गांव में आ रहे थे। उसके पिता साइकिल पर सवार थे। उनके पिता गांव बात्ता के पास नेशनल हाईवे पुल से कैथल की ओर सड़क क्रॉस करने के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। इस दौरान कलायत की ओर से मोटरसाइकिल चालक आ रहा था। इसके पीछे-पीछे कार चालक भी आ रहा था। कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार संतुलन खो बैठा। इसके बाद मोटरसाइकिल उनके पिता के साइकिल में जाकर लगी। उसके पिता साइकिल से सड़क के किनारे गिर गए। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति व उनके पिता घायल हो गए। घायल अवस्था में इसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उसके पिता को दाखिल कर लिया। वहीं मोटरसाइकिल सवार गांव कलर भैणी जिला हिसार निवासी रमेश चंद को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed