फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhavip Cheeka's responsibility assumption and family reunion program

Kaithal News: भाविप चीका का हुआ दायित्व ग्रहण व परिवार मिलन कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bhavip Cheeka's responsibility assumption and family reunion program
गुहला-चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका की ओर से पहलवान गार्डन में रविवार को दायित्व ग्रहण एवं परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर डॉ. मुकेश अग्रवाल महासचिव रेडक्राॅस सोसायटी हरियाणा ने शिरकत की व अध्यक्षता भारत विकास परिषद उत्तरी हरियाणा के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने की।
विज्ञापन

दायित्व प्रदाता अतुल गोयल महासचिव हरियाणा प्रांत उत्तर और विशेष अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, नरेंद्र राणा घरौंडा, डॉ. राजेन्द्र ठुकराल, कृष्ण कौशिक व हरीश चावला शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व वंदेमातरम् से किया गया। डॉ. निधि बंसल ने मेहमानों का परिचय करवाया गया और सभी को पटका पहना स्वागत किया।
विज्ञापन

तत्पश्चात नारी शक्ति की ओर से परिषद के पांच सूत्र संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण विषय के महत्व से सदस्यों को अवगत करवाया गया। दायित्व प्रदाता से अतुल गोयल की ओर से सभी दायित्व धारियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें प्रेम सिंह पूनिया को अध्यक्ष, मुरारी लाल गुप्ता को सचिव, रविंद्र गर्ग को कोषाध्यक्ष, गौरव गोयल को संयोजक संपर्क, महेंद्र पाल को संयोजक सेवा, डॉ. निधि बंसल संयोजक संस्कार, राकेश गोयल संयोजक पर्यावरण और डॉ. सरिता भठला को संयोजक महिला सहभागिता प्रमुख की शपथ दिलाई। नरेंद्र राणा ने परिषद में शामिल हुए 12 नये सदस्यों को शपथ दिलायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अतिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल ने भारत विकास परिषद की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। शाखा संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता चुनी गई नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्ष प्रेम सिंह पूनिया ने आए हुए मेहमानों का अभिनंदन व धन्यवाद दिया। परिषद की नारी शक्ति व बच्चों द्वारा अलग अलग सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से समा बांध दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed