फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bharat bandh today, roads will remain jammed at many places in the district

भारत बंद आज, जिले में कई जगह जाम रहेंगी सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bharat bandh today, roads will remain jammed at many places in the district
Bharat bandh today, roads will remain jammed at many places in the district - फोटो : Kaithal
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज जिले भर में भारत बंद के तहत कई जगह जाम लगाए जाएंगे। सुबह छह बजे से सायं चार बजे तक कई जगह जाम रहेंगे। जिस कारण यदि आपको किसी यात्रा पर या जिले से बाहर जाना है तो जाम की स्थिति को जरूर ध्यान में रखें। रविवार को पुलिस-प्रशासन ने जिले में कानून व्यवस्था का पालन कराने की तैयारी की। वहीं किसानों ने अपने आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

भाकियू सहित विभिन्न संगठन भारत बंद करने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। भाकियू के जिला प्रधान होशियार सिंह गिल ने कहा कि सोमवार को पूरी तरह से भारत बंद किया जाएगा। इसके लिए भाकियू के सदस्यों ने गांवों व शहरों में जाकर लोगों को जागरूक किया है। सोमवार सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक तितरम मोड़, कलायत, सीवन, चीका, भागल, पीडल, माजरी चौक, पूंडरी, पाई व राजौंद में किसान जाम लगाएंगे। इसके साथ ही शहर में यदि मार्केट खुलती है तो उसको बंद कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। तितरम मोड पर करीब पांच हजार किसान पहुंचेगे। उन्होंने कहा कि जाम के दौरान एंबुलेंस, एग्जाम देने वाले छात्र, दूल्हे की गाड़ियों के लिए रास्ता खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सर्वजात सर्वखाप की बैठक जवाहर पार्क में हुई। इसकी अध्यक्षता डॉ. अश्वनी कुमार ने की। संयुक्त किसान मोर्चे की कौर कमेटी के नेता भरत सिंह ने कहा कि सोमवार को बंद के दौरान सरकार या प्रशासन ने कोई दमन की कार्रवाई की तो प्रदेश सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। बैठक में कैथल में पूर्णतया चक्का जाम व बाजार बंद करने की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कैथल शहर में कई बाजार व संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रात 6 बजे छोटू राम चौक पर पहले जाम लगाया जाएगा। एक टीम वहां रहेगी, उसके बाद 9 बजे जवाहर पार्क में सभा की जाएगी। सभा के बाद साढ़े 10 बजे पूरे शहर में सहयोग और समर्थन के लिए भाजपा सरकार के तीनों कृषि कानूनों व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। ओम प्रकाश ढांडा, इशम सिंह गुज्जर, राधा कृष्ण शर्मा खुराना व पूर्व मैनेजर सतपाल आंनद ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चे की कमेटी स्व. सत्यवान आढ़ती के घर शोक जताने पहुंची व परिवार को सांत्वना दी तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जय प्रकाश शास्त्री, मास्टर रामकला बालू, कामरेड प्रेम चंद, रामफल भानपुरा, कृष्ण शेरगढ़, ओमप्रकाश देवगढ़, महेंद्र गुर्जर व रामपाल चहल नरड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती सहित पुलिस कर्मचारियों को सभी आवश्यक उपकरण अलॉट कर दिए गए हैं। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट सहित अन्य सभी तरह की तैयारियां पूरी हैं। सभी तरह के हालात को शांतिपूर्वक तरीके से निपटा जाएगा। जिलेवासियों से अपील है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी तरह की अफवाह फैलाकर व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। रूट प्लान भी तैयार कर लिया गया है। जरूरत पड़ने पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल वर्कर्स यूनियन ने आज होने वाले भारत बंद को लेकर ब्लॉक प्रधान रामकुमार और सचिव शिवदत्त शर्मा की अगुवाई में जवाहर पार्क से जींद रोड रिलायंस पेट्रोल पंप पर किसानों के पड़ाव तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान कर्मचारी संघ ने सरकार पर सार्वजनिक संपत्ति पूंजीपतियों के हाथ बेचने का आरोप लगाया।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवचरण, जिला प्रधान जरनैल सिंह, जिला सहसचिव ओमपाल भाल व फायर कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान राजेंद्र सिणंद ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर देश की सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों को पूंजीपतियों को बेचने और किसानों से संबंधित तीनों कृषि कानूनों को लागू किए जाने के विरोध में 27 सितंबर को खंड स्तर पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को प्रेषित किए जाएंगे।
ब्लॉक गुहला के सर्व कर्मचारी संघ ने टटियाना टोल और रिलायंस पंप चीका पर लंबे समय से धरना दे रहे किसानों को भारत बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया।
बिजली विभाग की ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य सचिव अभिषेक शर्मा ने किसान, मजदूर, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारें लगातार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। जनता के खून पसीने से खड़ी की गई सरकारी इमारतों को कौड़ियों के भाव कारपोरेट घरानों को सौंपा जा रहा है। पढ़ लिख कर भारत की नौजवान पीढ़ी को रोजगार के लिए मजबूरन दूसरे देशों में जाना पड़ रहा है। सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि सभी किसान, मजदूर, कर्मचारी मिलकर 27 सितंबर को निजीकरण विरोधी दिवस मनाएंगे। सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक गुहला के सचिव पवन शर्मा, कैशियर मास्टर भूपेंदर, मास्टर इंकलाब सिंह, पीटीआई राजेश ढिल्लों, पब्लिक हेल्थ के प्रधान नरेश शर्मा, जगबीर मान, बिजली विभाग से राकेश कुमार, संदीप सीड़ा, गुरदीप, प्रदीप, सचिन शर्मा, हंसराज, विनोद इत्यादि उपस्थित रहे।
नई अनाज मंडी में आढ़तियों व किसानों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडी प्रधान श्यामलाल ने की। मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान अश्विनी शोरेवाला, चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़, राम निवास मित्तल, देशराज बंसल, सुभाष, राजीव, मोहिंद्र, रूलदूराम, राजीव लाटका, किसान नेता भरत सिंह बेनीवाल, सतपाल दिलोंवाली, विक्रम कसाना एडवोकेट, रामफल नौच ने किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को भारत बंद के लिए किसान ने आह्वान किया है। बैठक में सभी आढ़तियों ने भी पूर्ण रूप से समर्थन किया। जिला प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने बताया कि जिले की सभी मंडियां सोमवार को बंद रहेगी। किसान और आढ़ती का चोली दामन का साथ है। सभी आढ़ती, मुनीम, मंडी परचेजर व मजदूर किसान आंदोलन में समर्थन करते है और तन मन धन से किसानों का साथ देने का आश्वासन देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी आढ़ती सोमवार को अपनी दुकान बंद रखेंगे। न कोई तोल होगा न कोई बोली होगी। संवाद

भाकियू की कार्यकारिणी की बैठक करनाल रोड बाईपास पर एक कार्यालय में हुई। इसमें टेकराम कंडेला ने शिरकत की। भाकियू कार्यकारिणी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बड़सीकरी, जन कल्याण मंच के युवा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चहल, किसान सेल तेजिंदर राविश, प्रदीप बिढ़ान व सेठी किच्छाना ने फूल मालाएं पहनाकर टेकराम कंडेला का स्वागत किया। जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने भारत बंद का समर्थन किया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कृषि कानून वापस ले नहीं तो किसान मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भारत बंद के लिए ब्लॉक सीवन के प्रधान तजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किसान नेताओं ने दुकानों पर जाकर भारत बंद में सहयोग करने की अपील की। किसान नेता तजेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सरकार किसानों की मांगें नहीं मानती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी के नेताओं का विरोध भी जारी रहेगा। वहीं किसान नेता चरणजीत सिंह बाजवा व हेपी कंबोज ने बताया कि भारत बंद शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। इसमें सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। 27 सितंबर को किसान आंदोलन के 10 महीने पूरे हो जाएंगे। यह बंद सुबह 6 बजे से शुरू होगा और शाम के 4 बजे तक जारी रहेगा। ऑल इंडिया किसान, खेत मजदूर संगठन व नौजवान क्रांतिकारी संगठन की ओर से मोटरसाइकिल जागरुकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष बाबूराम व जिला सचिव राजकुमार सारसा ने किया। यह रैली संगठन के कार्यालय ढांड से शुरू होकर अनाज मंडी, बाजार, बस स्टैंड व प्रमुख चौराहों से होती हुई आसपास के गांवों में जाकर वापस ढांड कार्यालय में संपन्न हुई। रैली के दौरान किसानों व मजदूरों से भारत बंद के लिए समर्थन की अपील की गई। बाबूराम ने कहा कि जिलावासी भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें। इस अवसर पर जिला कमेटी सदस्य कृष्ण चंद, दर्शन सिंह, संजू, सुभाष चंद्र, रामफल, पंकज, विक्रम, राकेश, कमल, बलवान व बीरभान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed