फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Benefits of schemes given to the deprived

Kaithal News: वंचितों को दिया योजनाओं का लाभ

Thu, 22 Feb 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 22 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes given to the deprived
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। माता गेट स्थित कश्यप धर्मशाला में शहरी क्षेत्र के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर दो से चार और वार्ड 26 के लिए किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बीजेपी नेता सुरेश गर्ग नौच ने शिरकत की। सुरेश गर्ग नौच ने उपस्थित नागरिकों को 2047 तक भारत देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी लेकर आने की शपथ भी दिलाई। लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभ भी दिया।

भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हर वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने कार्य किया जा रहा है। जो नागरिक पात्र होते हुए भी अभी तक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित थे, उन लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सभी नगर पालिका क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान दौरान राष्ट्रीय आजीविका मिशन, परिवार पहचान पत्र, स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, बैंकिंग, खाद्य आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कल्याण विभाग, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जिला समाज कल्याण विभागों द्वारा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरमती और सुमेश को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ तथा बलवान, पंकज और सुरेश को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ दिया गया। इस अवसर पर रामपाल राणा, साहब सिंह, एलडीएम एस.के. नंदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed