फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Beautification of the pond is not completed even in three years

Kaithal News: तीन साल में भी पूरा नहीं हुआ तालाब का सुंदरीकरण

Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Beautification of the pond is not completed even in three years
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। चौशाला गांव के ग्रामीणों ने पंचायत विभाग और पाउंड अथॉरिटी के अधिकारियों पर ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। कहा कि तीन साल में भी तालाब का सुंदरीकरण पूरा नहीं हो सका।

ग्रामीण इंद्र, गोपी, दलबीर, आभे सिंह, काला राम, रोशन, रामफल, चुड़िया, छोटूराम और सुरेंद्र चौशाला ने बताया कि गांव में मौजूद चांद वाला और ढोबी तालाब के सुंदरीकरण के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये से तीन वर्ष पहले काम शुरू किया गया था। तालाब की खोदाई, घाटों का निर्माण, फुटपाथ बनाना, पौधे लगाकर तारबंदी करने का प्रावधान था।
विज्ञापन


बावजूद इसके ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया और पिछले दो वर्षों से कोई भी काम आगे नहीं बढ़ पाया। नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि पहले जो ईंटों से घाट बनाए गए थे, ठेकेदार उन्हें भी उखाड़ कर ले गया। उन्होंने बताया कि तालाब में नहरी पानी छोड़ने की व्यवस्था भी अधूरी पड़ी है और पानी निकासी की व्यवस्था न होने से तालाब में गंदगी फैल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट निर्माण पूरा न होने की वजह से उनके पशु आए दिन चोटिल हो रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है काम अधूरा है, लेकिन ठेकेदार को भुगतान कर दिया गया। उन्होंने डीसी प्रीति और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तालाब का अधूरा निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो गांव में महापंचायत बुलाई जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों की सहमति से पंचायत विभाग और पाउंड अथॉरिटी के अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया जाएगा। बीडीपीओ रितु लाठर ने बताया कि तालाब का कार्य क्यों अधूरा रह गया, इसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed