फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be prepared for both success and failure in life: DC

Kaithal News: जीवन में सफलता-असफलता दोनों के लिए रहें तैयार ः डीसी

Tue, 12 Nov 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Be prepared for both success and failure in life: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। करनाल रोड स्थित रेडक्रॉस भवन में सोमवार को पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। डीसी एवं जिला रेडक्राॅस सोसायटी कैथल की प्रधान प्रीति ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता और असफलता दोनों के लिए तैयार रहना चाहिए। असफलता मिलने पर निराश मत होना और आशाओं को कभी मरने मत देना। निश्चित रूप से आप अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी कड़ी मेहनत करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जन सेवा की भावना को प्रबल करें और जरूरतमंद की सहायता करें। उन्होंने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एक मानवतावादी संगठन है जो स्वास्थ्य, सेवा और मित्रता का सिद्घांत लेकर आगे बढ़ता है। समाज के अलग-अलग तरह की सेवाएं होती हैं, जैसे कि रक्तदान करना, किसी को शिक्षित करना, अपने कर्तव्य का सही से निर्वहन करना, जरूरतमंद की मदद करना आदि। हमें हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आपस में भाईचारा बनाकर रखें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए और बेहतर भविष्य बनाना चाहिए। इस प्रशिक्षण शिविर को पूरी गंभीरता से लें और यहां से कुछ ऐसा सीखकर जाएं जो आपके असल जीवन में काम आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि अगर आप अपनी तैयारी एवं मेहनत के प्रति ईमानदार रहें तो जीवन में कोई भी कार्य मुश्किल नही हैं। उन्होंने कहा कि आजकल मोबाइल व सोशल मीडिया का प्रयोग अधिक प्रचलन में हैं। यदि हम प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो हमें सबसे पहले मोबाइल व सोशल मीडिया का प्रयोग कम करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान कि आत्मनिर्भर बनें और यातायात नियमों का दृढ़ता से पालन करें।

इस मौके पर सचिव रामजी लाल ने अवगत करवाया कि रेडक्रॉस सोसायटी कैथल हमेशा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की मदद के लिए प्रयासरत है। उन्होंने इस पांच दिवसीय शिविर में आयोजित होने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अनेक शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि


प्रतिभागियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाया जा सकें।

गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण शिविर में 20 कॉलेजों के करीब 100 विद्यार्थी तथा 20 काउंसलर भाग ले रहे हैं, जिन्हें नशा मुक्ति, रक्तदान, प्राथमिक चिकित्सा, एचआईवी आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. बीरबल दलाल, काउंसलर अंजू शर्मा, डॉ विनय गुप्ता, रामपाल, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed