फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be careful while walking in fog

Kaithal News: सजने लगीं कैथल की सड़कें, दीवारों पर नजर आने लगे स्वच्छता संदेश

Tue, 03 Dec 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 03 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Be careful while walking in fog
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वच्छता निर्देश का पालन करते हुए कैथल जिला प्रशासन साफ-सफाई के लिए कवायद कर रहा है। इसका असर है कि सड़कें संवरने लगी हैं और सरकारी भवनों की दीवारों पर स्वच्छता सहित विभिन्न तरह के संदेश देते हुए स्लोगन लिखे नजर आने लगे हैं।

हालांकि पहले भी जिला प्रशासन की ओर से

स्वच्छता को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है, लेकिन डीसी प्रीति ने स्वच्छता पर ध्यान देते हुए विशेष पहल की है। डीसी प्रीति के निर्देश पर लघु सचिवालय के चारों ओर चारदीवारी पर पेंटिंग हो गई हैं।
विज्ञापन


यहां लिखे स्लोगन अब हर आने-जाने वाले को स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश देते हैं। इसके अलावा लघु सचिवालय परिसर में अंदर की तरफ भी रंग-रोगन का काम जारी है। डीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यालय में आने वाले लोगों को फाइलों के ढेर व धूल-मिट्टी नजर आने की बजाए साफ-सुथरा माहौल नजर आए ताकि उन्हें सकारात्मकता का बोध हो। स्वच्छता रहेगी तो कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यक्षमता में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले माह मन की बात में देश में स्वच्छता पर काम करने वाले कई संगठनों का जिक्र किया था। उन्होंने नदियों को साफ करने की मुहीम हो या फिर पक्षियों के संरक्षण के लिए गमले बनाकर बांटने जैसा काम करने वाले संगठनों की बात हो, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए देश भर में लोगों से प्रेरणा लेने की बात कही थी।

इसी प्रकार से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी प्रदेश में स्वच्छता संदेश देते हुए कहा प्रदेश सरकार स्वच्छता की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान चलाकर हरियाणा में पौधारोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

डीसी प्रीति ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई व स्वच्छता पर नजर रखें। उन्होंने लघु सचिवालय में स्थित कई कार्यालयों का निरीक्षण कर लिया है। शेष सरकारी कार्यालयों में भी रीक्षण किया जाएगा। अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि जब भी आमजन उनके कार्यालयों में आएं, उन्हें साफ-सफाई मिले।


डीसी ने कहा कि कार्यालयों में अनावश्यक तौर पर वस्तुओं के ढेर न लगे हों। फाइलों के ढेर न लगे हों। अनावश्यक वस्तुओं को हटाकर कार्यालयों को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने की दिशा में काम किया जाए। इससे न केवल सचिवालय आने वालों को पर्यावरण मैत्री माहौल मिलेगा बल्कि बेहतर वातावरण का व्यापक असर अधिकारियों के कामकाज पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed