फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Barbed wire on Ghaggar bridge, pedestrians are getting worried

Kaithal News: घग्गर के पुल पर कांटेदार तार, पैदल यात्री हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Barbed wire on Ghaggar bridge, pedestrians are getting worried
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। किसान आंदोलन के कारण प्रशासन ने टटियाना बार्डर पर स्थित घग्गर नदी के पुल पर कंटेनर व पत्थरों के बैरिकेट्स लगाकर वाहनों की आवाजाही पहले ही बंद कर रखी थी। प्रशासन ने अब कंटेनरों के साथ ही पुल के ऊपर कांटेदार तार भी लगा दिए हैं। इससे अब पैदल यात्रियों को भी पुल पार करना मुश्किल हो गया है।

तार लगाए जाने से पैदल पुल पार करने वाले बुजुर्ग, महिलाएं, विकलांग और छोटे बच्चों को ज्यादा दिक्कतें हो रही है। किसान आंदोलन के चलते प्रशासन ने कैथल पटियाला स्टेट हाई वे को पिछले एक सप्ताह से बंद कर रखा है। स्टेट हाइवे बंद होने से एक दूसरे प्रदेश में जाने वाली बसें भी बंद हैं। लोगों को एक दूसरे प्रदेश में जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा।
विज्ञापन


किसानों के दिल्ली कूच की कॉल के बाद सरकार को अंदेशा था कि किसान दिल्ली जाने के लिए टटियाना बार्डर पर आ सकते हैं, लेकिन पिछले चार दिनों में एक भी किसान संगठन इस बार्डर पर नहीं आया और यहां पर पूरी तरह से शांति बनी हुई है। डीएसपी गुहला कुलदीप सिंह ने बताया कि डीजीपी की बैठक के दौरान संवेदनशील नाकों पर कांटेदार तार लगाने के आदेश मिले थे, जिसके बाद टटियाना बार्डर पर तारें लगाई गई हैं। पैदल आने जाने वाले लोगों को पुल से गुजारने में पुलिस के जवान हर संभव मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed