फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bank Mitra turned out to be the mastermind of 9.80 lakh robbery

बैंक मित्र ही निकला 9.80 लाख की लूट का मास्टरमाइंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bank Mitra turned out to be the mastermind of 9.80 lakh robbery
आईसीआईसीआई की शाखा से शुक्रवार कैश निकाल कर बैंक से बाहर आने के बाद 9 लाख 80 हजार रुपये की लूट की बात मनगढ़ंत निकली। पुलिस ने दावा किया है कि सरकारी पैसा हड़पने की नीयत से बैंक मित्र ने ही अपने दो दोस्तों के साथ लूट की कहानी गढ़ी कहानी है। पुलिस ने आरोपी मास्टरमाइंड बैंक मित्र समेत उसके दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा, रविवार को पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गुहला रोड पर चीका में बैंकिंग सेवा केंद्र चलाने वाले गौरव ने शुक्रवार को पुलिस को बताया था कि आईसीआईसीआई शाखा से भुगतान लेकर निकलने के बाद उसके साथ से दो लुटेरे उसके हाथ से बैग छीन ले गए। बैग में नौ लाख अस्सी हजार रुपये थे। गौरव के मुताबिक, लुटेरे बिना नंबर की बाइक से हेलमेट पहने हुए थे, इसलिए वह कुछ नहीं समझ पाया, डिग्गी में बैग रखने के दौरान लुटेरे झपट्टा मारकर कैथले की ओर भाग गए। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए एसपी लोकेंद्र सिंह स्वयं तुरंत मौके पर पहुंचे थे और गहनता से जांच पड़ताल कराई। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ही लूट की बात कहने वाले गौरव की बातों पर शक हुआ। गहनता से छानबीन की तो पता चला कि गौरव ने ही अपने दो दोस्तों से मिलकर सरकारी पैसा हड़पने की नीयत से लूट की कहानी गढ़ी। एसपी लोेकेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस इस मामले में खुलासा कर देगी। गौरव के मास्टरमाइंड होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि जांच अभी जारी है। रविवार को पूरे मामले की जानकारी प्रेसवार्ता में दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed