{"_id":"6a21d5e230e0be8d5f021b7b","slug":"ban-ineffective-banned-cough-syrup-for-children-being-sold-openly-kaithal-news-c-18-1-jam1006-920966-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोक बेअसर, खुलेआम बिक रहा बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोक बेअसर, खुलेआम बिक रहा बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप
विज्ञापन
ये बेचे जा रहे सिरप। संवाद
- फोटो : बोधि वृक्ष की पूजा करते वियतनाम के बौद्ध अनुयायी।
कैथल। मेडिकल स्टोरों पर दो से पांच साल के बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप चिकित्सक की पर्ची के बिना खुलेआम बेचे जा रहे हैं। ये सिरप चोरी-छिपे नहीं बल्कि शहर के नामचीन मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से बिक रहे हैं। जबकि ड्रग कंट्रोल अधिकारी का साफ कहना है कि सरकार की ओर से प्रतिबंधित किए जाने के बाद मेडिकल स्टोर संचालक किसी भी प्रकार की कफ सिरप बच्चों के लिए नहीं बेच सकता।
शहर के स्टिंग ऑपरेशन में प्रतिबंधित सिरप की बिक्री कैमरे में रिकाॅर्ड हुई है। पिहोवा चौक, करनाल सड़क और नागरिक अस्पताल के सामने से कुल 6 मेडिकल स्टोर पर अलग-अलग जाकर खुद चिकित्सक की पर्ची के बिना दो से तीन साल के बच्चे के लिए कफ सिरप मांगे।
इनमें से जीवन मेडिकल स्टोर, प्रभु कृपा मेडिकल स्टोर, गर्ग मेडिकोज और जय बाबा पीर कौर जी मेडिकल स्टोर संचालकों ने बिना किसी पूछताछ के सिरप थमा दिया। रिपोर्टर ने इसका ऑनलाइन भुगतान कर दिया। बिना पर्ची के काउंटर बिक्री, कफ सिरप बना नशा जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री का कारोबार चरम पर है।
विज्ञापन
नियमों के मुताबिक कोई भी दवा बिना चिकित्सक की पर्ची के नहीं बेची जा सकती। इसके बावजूद किसी भी मेडिकल स्टोर पर आप बीमारी बताइए दवा तुरंत मिल जाती है। जब टीम ने एक स्टोर पर जाकर तीन साल के बच्चे के लिए सूखी खांसी की दवा मांगी, तो काउंटर पर बैठे लड़के ने तुरंत एक कफ सिरप थमा दिया जबकि उसका इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि जो सिरप वह दे रहा है यह बच्चों के लिए कितना लाभप्रद है।

ये बेचे जा रहे सिरप। संवाद- फोटो : बोधि वृक्ष की पूजा करते वियतनाम के बौद्ध अनुयायी।