{"_id":"688283c371a6888c100bd387","slug":"balu-village-youth-died-in-accident-kaithal-news-c-18-1-knl1004-700171-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुर्घटना में बालू गांव के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुर्घटना में बालू गांव के युवक की मौत
Fri, 25 Jul 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। गांव बालू निवासी 35 वर्षीय कुलदीप सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस संबंध में बलजीत सिंह ने कलायत थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
बलजीत सिंह ने बताया कि मृतक कुलदीप उसका चाचा का बेटा था। शुक्रवार सुबह कुलदीप बाइक पर गांव बालू से कसान की ओर जा रहा था। उसके पीछे बलजीत अपने पड़ोसी राजेश के साथ कीटनाशक लेने के लिए बाइक पर ही जा रहा था। सुबह करीब 7:40 बजे, जब कुलदीप एसवीएम स्कूल के पास पहुंचा, तो खेत से बिना हॉर्न दिए और बिना दाएं-बाएं देखे सड़क पर चढ़ते हुए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे सीधी टक्कर मार दी। आरोपी चालक का नाम सुखविंद्र बताया गया है। कुलदीप बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे बलजीत और राजेश ने उसे संभाला। फिर बेहोशी की हालत में उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल कैथल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बलजीत सिंह की शिकायत के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।