{"_id":"6769b5707f3ad237600e4f44","slug":"bal-gangadhar-tilak-house-got-first-place-in-kho-kho-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-545858-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खो-खो प्रतियोगिता में बाल गंगाधर तिलक हाउस को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खो-खो प्रतियोगिता में बाल गंगाधर तिलक हाउस को पहला स्थान
Tue, 24 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। श्री पार्श्वनाथ स्कूल राजौंद के प्रांगण में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़ के साथ हुई खो-खो प्रतियोगिता में बाल गंगाधर तिलक हाउस को पहला स्थान मिला।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप मे गांव दुडाना के सरपंच संदीप सिंह,थल गांव से गुरजंट सिंह व गांव कुकरकंडा सरपंच सतबीर सिंह शामिल हुए। खेल प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीवाल, 400 मीर रेस, 100 मीटर रेस, लेमन रेस, सेक रेस सहित कई अन्य खेलों का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में बाल गंगाधर तिलक हाउस प्रथम और द्वितीय स्थान पर शहीद भगत सिंह हाउस रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में शहीद चंद्र शेखर आजाद हाउस प्रथम रहा।
इसके अलावा 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान पर कीर्ति व द्वितीय स्थान पर कोमल आठवीं कक्षा की छात्राएं रही, तृतीय स्थान पर नौंवी कक्षा की छात्रा अर्चना रही। जबकि 100 मीटर रेस में दसवीं कक्षा के छात्र मोहित प्रथम स्थान पर रहे व द्वितीय स्थान पर अंकित नौवीं कक्षा का छात्र रहा, तृतीय स्थान पर खुशमीत नौवीं कक्षा का छात्र रहा। प्रतियोगिता में स्कूल विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें बबीता देवी फरियाबाद से प्रथम रही।
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में कल्चर कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक रमेश राणा व चेयरमैन राजीव अग्रवाल एवं स्कूल प्रिंसिपल सुजाता सिहाग ने मुख्य अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार प्रकट किया। स्कूल प्रबंधक रमेश राणा ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए खेल के दौरान किसी तरह का मन में द्वेष भाव नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करके आप स्कूल माता-पिता गांव जिला प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।