फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bad roads in Sector 18 have become a cause of trouble.

Kaithal News: सेक्टर-18 में खस्ताहाल सड़कें बनी परेशानी का सबब

Tue, 06 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bad roads in Sector 18 have become a cause of trouble.
सेक्टर - 19 में बनाया गया बस क्यू शेल्टर
कैथल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण के सेक्टर-18 में सड़कों की हालत खस्ताहाल है। ये सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनीं हुई हैं। उनका कहना है कि जब ये सेक्टर विकसित होने लगा तब ही ही ये सड़कें बनाई गई थी। इन बातों को करीब 12 वर्ष बीत चुके हैं। दोबारा से इन सड़कों की सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

हालांकि अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण की तरफ से करीब पांच करोड़ पांच लाख रुपये से सड़कों का नवनिर्माण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर के बाद वर्क आर्डर जारी कर दिया गया है। आजकल में ही सड़कों का निर्माण होगा। अधिकारियों के अनुसार अब ब्लाक की सड़कें बनाई जाएंगी ताकि सड़कें लंबे समय तक दुरुस्त रहे। सड़क के बीच में कहीं-कहीं पर लाल रंग के ब्लाक भी लगाए जाएंगे ताकि सड़क सुंदर दिखे। इनके निर्माण को लेकर लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। हालांकि इस सेक्टर में मार्केट न होने से भी लोगों में रोष है। अन्य विकसित हो चुके सेक्टरों में मार्केट बनी हुई है। लोगों ने दोनों सेक्टरों में मार्केट बनाए जाने की मांग भी की है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी वकील अहमद ने कहा कि वर्क आर्डर जारी हो चुका है। जल्द ही सड़कों पर जल्द कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

बड़ी कोठियां बनी, पूर्ण विकसित नहीं
सेक्टर-18 के के लिए वर्ष 2010 में ड्रा निकले थे। इसके दो साल बाद ही प्लाट धारकों ने यहां अपने मकान बनाने शुरू कर दिए थे। अब सेक्टर में बड़ी-बड़ी कोठियां बनी हुई हैं, लेकिन छोटी सड़कों ही हालत काफी खस्ता है। सेक्टर-18 इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्रीन बेल्ट और पार्क पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाए हैं। हालांकि ग्रीन बेल्ट पर काम किया गया था, लेकिन यहां बने पार्क में सुविधाओं की कमी बनी हुई है। इसे लेकर मांग है कि पार्क में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहते प्रधान
सेक्टर-18 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलबीर ने बताया कि सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। इससे सेक्टरवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि कभी कभी तो ऐसा लगता है कि जैसे सेक्टर नहीं किसी कच्ची कालाेनी में रह रहे हों। बताया जा रहा है कि सड़कों के निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी हो चुका है। उम्मीद है कि विभाग जल्द काम शुरू कराएगा।

सेक्टर - 19 में बनाया गया बस क्यू शेल्टर

सेक्टर - 19 में बनाया गया बस क्यू शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed