{"_id":"678eb24eb4a722fded089d07","slug":"bad-road-took-the-lives-of-two-people-angry-kaithal-news-c-18-1-knl1004-564795-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खराब सड़क ने ली दो की जान, लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खराब सड़क ने ली दो की जान, लोग नाराज
Tue, 21 Jan 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। तारावाली और रामथली के बीच की सड़क का करीब तीन एकड़ का हिस्सा बुरी तरह से टूटा हुआ है। लोगों के मुताबिक, इस पर बने गड्ढे हादसे का मुख्य कारण बने, जिसमें दो की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, तारावाली के कुछ लोगों ने इस सड़क पर कोर्ट से स्टे ले रखा है, जिसके कारण लोक निर्माण विभाग सड़क को सुधार नहीं पा रहा। निवासियों ने गड्ढों को भरने का प्रयास किया, लेकिन स्टे लेने वालों ने इसकी शिकायत कर दी। नतीजतन इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क को ठीक कर दिया जाए, तो इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि कोर्ट से स्टे के मामले को सुलझाया जाए और सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।
जाजनपुर के पास करनाल-पटियाला हाईवे टूटा
ढांड। जाजनपुर गांव के पास करनाल-पटियाला हाईवे की टूटी हुई सड़क ग्रामीणों व राहगीरों के लिए परेशानी बनी है। ग्रामीण रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, छोटू राम,सोनू, तेजवीर सिंह,सतीश कुमार, कर्ण सिंह,बीर सिंह, रणबीर सिंह ने बताया कि सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। रजवाहे के पास मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नही देते, जिससे वाहन चालक अपना संतुलन को बैठते हैं और दुर्घटना हो जाती है। नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गांव जाजनपुर से लेकर ढांड तक की सड़क को ठीक किया जाए। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता वरुण कंसल ने कहा कि इस सड़क को बनाने के लिए टेंडर हो चुका है। कुछ प्रक्रिया अभी बाकी है। उसके पूरा होते ही सड़क को बनवा दिया जाएगा। संवाद