फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Baba Shyam's temple will be built in Sewan

Kaithal News: सीवन में बनेगा बाबा श्याम का मंदिर

Wed, 21 May 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 21 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Baba Shyam's temple will be built in Sewan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। बाबा खाटू श्याम परिवार सीवन के सदस्यों की एक बैठक उप-प्रधान सोनू सैनी के कार्यालय में हुई। इसमें धार्मिक गतिविधियों और आगामी बस यात्रा की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। सीवन में बाबा श्याम का भव्य मंदिर बनाने पर भी सहमति जताई गई।

सदस्य नरेश आहूजा और नीरज बंसल ने बताया कि आठ जून को धार्मिक बस यात्रा आयोजित की जाएगी। यह 16वीं धार्मिक बस यात्रा होगी जिसमें श्रद्धालुओं को श्री बाबा खाटू श्याम जी व श्री सालासर बालाजी धाम के दर्शन करवाए जाएंगे। यह यात्रा दो दिवसीय होगी और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
विज्ञापन


प्रधान संजय कंसल ने कहा कि यह यात्रा भक्तों के लिए आस्था, श्रद्धा और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा से समाज में धार्मिक जागृति आती है और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। सभी सदस्य यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर गंभीरता से तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग, भोजन, रात्रि विश्राम और दर्शन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मंदिर निर्माण को लेकर भी विशेष चर्चा की गई जो भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। सीवन में श्रद्धालुओं और दानी सज्जनों के सहयोग से बाबा श्री श्याम जी का भव्य मंदिर बनवाया जाएगा। इस मंदिर का निर्माण धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा। सभी सदस्यों ने एकमत होकर मंदिर निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।


संजय कंसल ने कहा कि मंदिर निर्माण न केवल एक भवन निर्माण है, बल्कि यह हमारी आस्था की नींव है। उप-प्रधान सोनू सैनी ने भी इस कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रधान संजय कंसल और संरक्षक मनोज गिरधर ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed