फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   baba rajiuri mela, people gathring, pray, kaithal

बाबा राजपुरी मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Thu, 13 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Thu, 13 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
baba rajiuri mela, people gathring, pray, kaithal
श्रद्धालुओं की लाईन लगी रही - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 गांव बाबा लदाना में श्री सिद्ध बाबा राजपुरी के डेरे पर बुधवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचे और बाबा राजपुरी की समाधि पर माथा टेका। डेरा के मुख्य गेट से आधा किलोमीटर दूर तक मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं की लाईन लगी रही। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना शुरू हुई। मेला मंगलवार रात 12 बजे ही शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने दूध व फल चढ़ाकर पशुधन में वृद्धि की कामना की। मेले में बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली व अन्य कई प्रदेशों से श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए कूच किया।
विज्ञापन


एकादशी को लगे मेले में पुरुषों की तादाद ज्यादा रही, जबकि वीरवार को मेले में महिलाओं की संख्या ज्यादा रहेगी। श्रद्धालुओं ने बाबा के तालाब में जमकर डुबकियां लगाई। मेले में महंत दूजपुरी ने बताया कि यह मेला चांदनी एकादशी की रात को लगाया जाता है। उसी समय से श्रद्धालु दूध का प्रसाद चढ़ाने की प्रक्रिया को शुरू कर देते है। महंत प्यारपुरी, महंत विवेक पुरी, महंत बापू पुरी सहित सैकड़ों साधु संत भी मेले में पहुंचे। मेले के दौरान बाबा राजपुरी सेवा समिति की ओर से अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के प्रधान श्याम लाल, सेवादार गणेश दत्त, सुभाष, महावीर, रामनिवास, चंद्रशेखर, नरेंद्र, सत्यवान, जसबीर सहित अन्य सेवादारों ने सेवा की।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस कर्मी
जिला प्रशासन की ओर से मेले में सुरक्षा के प्रबंध किए गए। श्रद्धालुओं के आवागमन पर नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मी 100-100 मीटर की दूरी तक तैनात है। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों में महिला पुलिस को भी तैनात किया गया है। इसके साथ पीसीआर की गाड़ियां मेला स्थल पर गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी संख्या में महिलाओं के पहुंचने का है अनुमान
मेले में वीरवार को भारी संख्या में महिलाओं के पहुंचने का भी अनुमान है। वीरवार को महिलाएं मेले में बाबा राजपुरी के डेरे पर पूजा के लिए पहुंचेंगी।
 
पार्किंग की है विशेष व्यवस्था
मेले में जो श्रद्धालु अपने निजी वाहन लेकर मेले में पहुंचे है उनके लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था भी की गई, ताकि वाहनों की चोरी न हो।

पहलवानों ने दिखाया दमखम
मंदिर के बाहर मेला मैदान में कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। कुश्ती दंगल में सैकड़ों की संख्या में पहलवानों ने एक दूसरे से दो-दो हाथ किए। मेला क्षेत्र में आसपास के गांव के ग्रामीणों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed