फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ayushman and Chirayu Yojana are proving helpful for the characters.

Kaithal News: पात्रों के लिए मददगार साबित हो रही आयुष्मान और चिरायु योजना

Mon, 06 Jan 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ayushman and Chirayu Yojana are proving helpful for the characters.
कैथल। आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए निशुल्क उपचार में मददगार साबित हो रही है। डीसी प्रीति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के मद्देनजर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया था। आयुष्मान भारत योजना में पांच लाख तक का सालाना लाभ लाभार्थी परिवार को दिया जाता है।
विज्ञापन

यह चिकित्सा लाभ बिल्कुल कैशलेस और पेपरलेस है, जिसमें लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड दिखाकर पैनल वाले अस्पताल में अपना इलाज करवा सकता है। इस योजना में द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की चिकित्सा सुविधा शामिल की गई है।
विज्ञापन

इसी कड़ी के जुड़ाव में सरकार की ओर से चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना का शुभारंभ नवंबर 2022 में किया गया था। इस योजना के तहत वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से नीचे सत्यापित आय वाले परिवारों को इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभार्थी बनाया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें सत्यापित आय वाले परिवारों का डाटाबेस नेशनल हेल्थ एजेंसी द्वारा कंज्यूम किया जाता है। वहीं एक लाख 80 हजार से तीन लाख रुपए वार्षिक आय वाले परिवार केवल पंद्रह सौ रुपए प्रीमियम की अदायगी के साथ योजना का लाभ ले सकते हैं।

ऐसे परिवारों को प्रति वर्ष प्रीमियम की राशि का भुगतान करते हुए कार्ड का नवीनीकरण कराना होगा। इस योजना के लिए https://chirayuayushmanharyana.in/ पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बताया कि लाभार्थी परिवार अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं भी बना सकता है जिसकेलिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.beneficiaryapp ऐप लिंक पर जाकर बतौर बेनिफिशियरी लॉगिन कर अपने ही मोबाइल में अपना आयुष्मान कार्ड घर बैठे बन सकता है।
पात्र लाभार्थी को कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड,परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड से अटैच मोबाइल साथ लाना जरूरी है।
डीसी ने बताया कि सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को भी सरकार द्वारा आयुष्मान योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed