फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AYUSH department checked the blood pressure of senior citizens in the camp.

Kaithal News: आयुष विभाग ने शिविर में जांचा वरिष्ठ नागरिकों का बीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
AYUSH department checked the blood pressure of senior citizens in the camp.
शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की जांच करते आयुष विभाग के कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
कैथल। आयुष विभाग की ओर से वृद्ध सेवा कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सब-सेंटरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच और नि:शुल्क औषधि वितरण शिविर आयोजित किए गए। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने बताया कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रत्येक वीरवार को बुजुर्गों के लिए विशेष नि:शुल्क ओपीडी संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि शिविरों में चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों का रक्तचाप, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित आवश्यक चिकित्सीय जांच की। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क आयुर्वेदिक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और खानपान, जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। यह शिविर शिमला, सौंगरी, तितरम, सौंगल, भाणा, बरसाना, फतेहपुर, नैना, पीडल, जडोला और गोहरां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के अलावा क्योड़क और डीग आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी और फरल और सेरधा आयुर्वेदिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किए गए।

शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की जांच करते आयुष विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति

शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की जांच करते आयुष विभाग के कर्मचारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed