{"_id":"69b0791d932524d83803a956","slug":"axe-knife-attack-in-manas-kaithal-news-c-18-1-knl1004-862285-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मानस में गंडासी-चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मानस में गंडासी-चाकू से हमला
Wed, 11 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों पर हमला कर उन्हें घायल करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में गांव मानस के 22 वर्षीय रजत पर जानलेवा हमला किया गया। रजत के चाचा बंसीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उस पर गंडासी, चाकू, ईंट तथा लात-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में रजत गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
दूसरे मामले में डिफेंस कॉलोनी निवासी रजत पर अमरगढ़ गामड़ी के पास 6-7 युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने उसका रास्ता रोककर योजनाबद्ध तरीके से पिटाई कर दी। हमला इतना अचानक हुआ कि रजत को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आरोपियों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर र आरोपियों की तलाश की जा रही है।