फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness raised to prevent dengue and chikungunya

Kaithal News: डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए किया जागरूक

Mon, 11 Nov 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 11 Nov 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Awareness raised to prevent dengue and chikungunya
कैथल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की डोर टू डोर सर्वे कर लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को जिले में ड्राई डे मनाया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों से कहा कि वे अपने घर व आसपास के क्षेत्र में पानी एकत्रित न होंने दे। लार्वा मिलने पर दवाई का छिड़काव कर उन्हें नष्ट किया जा रहा है। वहीं बुखार से पीड़ित लोगों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलों को जांच के लिए नागरिक अस्पताल की लैब में भेजा जाता है। डेंगू की पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू किया जाता है। अब तक जिले में डेंगू के 43 केस मिले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को आठ हजार से अधिकर घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर की लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 18 जगहों पर लार्वा मिला है। अब सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। वहीं 95 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आज आएगी। डिप्टी सिविल सर्जन डा. नीरज मंगला ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को लेकर टीमें घर घर जा रही है। विभाग की तरफ से आइसोलेशन वार्ड जिला नागरिक अस्पताल में बनाया गया है। मरीजों की पुष्टि होने पर इलाज निशुल्क किया जाता है। वहीं डेंगू की जांच को लेकर भी कोई पैसा नहीं लिया जाता। लोगों से अपील है कि डेंगू को लेकर जारी हिदायतों का पालन करें। अगर कोई लक्षण नजर आते हैं तो इसकी जांच करवाएं, ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed