Hindi News
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Awareness raised in Khurda village under the 'Beti Bachao, Beti Padhao' campaign.
{"_id":"6a36e4522d5cc7d684040d49","slug":"awareness-raised-in-khurda-village-under-the-beti-bachao-beti-padhao-campaign-kaithal-news-c-245-1-kht1013-151198-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांव खुरड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांव खुरड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया जागरूक
गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारी।
Link Copied
राजौंद। गांव खुरड़ा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता पंकज व अनिता ने आमजन, महिलाओं और युवाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियां बोझ नहीं बल्कि देश का भविष्य हैं। समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर और गैरकानूनी अपराधों के कारण लिंगानुपात बिगड़ रहा है, जो समाज के लिए घातक है। उन्होंने पीएनडीटी एक्ट के बारे में बताया कि गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जांच करवाना या करना पूर्णतः गैरकानूनी है। इस अपराध में संलिप्त पाए जाने पर पहली बार तीन वर्ष की सजा और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। उन्होंने यह भी अपील की कि यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाए तो उसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और सूचना सही पाए जाने पर एक लाख रुपये का इनाम भी दिया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोइन खान ने लोगों को उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बढ़ती बीमारियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डाॅ. जितेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
गांव में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।