{"_id":"69713eb33e2080c92a0c7a20","slug":"awareness-about-prevention-of-aids-kaithal-news-c-18-1-knl1004-829579-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एड्स से बचाव के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एड्स से बचाव के लिए किया जागरूक
Thu, 22 Jan 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। जखौली कमान पट्टी बर्बास मोहल्ला में हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कार्यक्रम ‘एचआईवी बचाव व रोकथाम’ के तहत नाटक मंडली से रोहतास पेगा और साथियों ने गांववासियों को एड्स फैलने के कारण और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान आईसीटी राजौंद की टीम ने एचआईवी टेस्ट भी किए। काउंसलर मनिता ने बताया कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है और इसका सबसे बड़ा बचाव जागरूकता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति भी सामान्य जीवन जी सकता है, बशर्ते समय-समय पर टेस्ट कराए जाएं और काउंसलर द्वारा बताई गई जीवनशैली अपनाई जाए। पॉजिटिव व्यक्ति को रोजाना एआरटी दवा लेना आवश्यक है।
राकेश, राजकमल टेनिशियन ने रक्त नमूनों की जांच की और बताया कि हर आईईसीटी केंद्र पर जांच मुफ्त होती है और रिपोर्ट गोपनीय रखी जाती है। इस मौके पर कुल 30 रक्त नमूनों की जांच की गई। कार्यक्रम में लोकेश, रोहतास, इरफान, किताब, बलबीर, जयपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक तेलु राम, विनोद कुमार, सीएचओ ज्योति, एलएचवी ज्ञानों देवी और सीमा आशा वर्कर भी मौजूद रहे।