फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Avoid infection by following the instructions: DC

हिदायतों की पालना करके बचा जा सकता है कोरोना संक्रमण से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Avoid infection by following the instructions: DC
कैथल। डीसी प्रदीप दहिया ने कोरोना से बचाव के लिए हिदायतों का पालन करने की अपील की है। कहा कि आमजन को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। आम लोगों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को ऑनलाइन निर्देश जारी करते हुए कहा कि जब भी किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े तो मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। हाथों को बार-बार धोते रहें या फिर सैनिटाइजर का उपयोग करें। वैक्सीनेशन जरूर करा लें।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि कोरोना अलग-अलग रूपों में सामने आ रहा है। इसलिए लोग बेपरवाह न बनें, क्योंकि लापरवाही का सीधा अर्थ स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना है। कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। इसी के मद्देनजर सरकार ने पहले ही आदेश जारी किया है कि अगर कोई व्यक्ति टीके नहीं लगवाता है तो उसे सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक नागरिक को कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने के साथ-साथ इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए हर दिन 45 से 60 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। शरीर में विटामिन्स की कमी न हो इसके लिए रोजाना हरी सब्जियां और मौसमी ताजे फल जरूर खाएं। स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत जिला में व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed