Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Autos and e-rickshaws in the hands of minors

Kaithal News: नाबालिगों के हाथों में ऑटो और ई-रिक्शा

Sun, 02 Nov 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Nov 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Autos and e-rickshaws in the hands of minors
सोनू थुआ कैथल। पुलिस की सख्ती और चालान कार्रवाई के बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही। शहर की सड़कों पर ऑटो और इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा बेलगाम दौड़ रहे हैं। सवारी कहां से उठानी है और कहां उतारनी है, इसका कोई नियम नहीं है। हैरानी की बात यह है कि नाबालिग तक ऑटो और ई-रिक्शा चलाते देखे जा रहे हैं, जबकि पुलिस चौक-चौराहों पर खड़ी रहती है। सवाल यह है कि अगर कोई बड़ा हादसा हो जाए तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, शहर में 2603 ऑटो पंजीकृत हैं, लेकिन सड़कों पर इनकी संख्या 5000 के करीब है। कई ऑटो बिना फिटनेस या प्रदूषण जांच के चल रहे हैं। कुछ चालकों के पास लाइसेंस तक नहीं है। सवारियां बटोरने की होड़ में ये चालक अचानक ब्रेक मार देते हैं, जिससे टक्कर और झगड़े की घटनाएं आम हो गई हैं। मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई नाबालिग चालक ई-रिक्शा चलाते समय मोबाइल फोन तक का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इस वर्ष अब तक 46,562 वाहनों के चालान कर तीन करोड़ 14 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है, पर हालात जस के तस हैं। जनवरी से अक्तूबर के बीच 242 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें 149 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां ऑटो चालकों ने बनाया अड्डा : शहर के कबूतर चौक, विश्वकर्मा चौक, आरकेएसडी कॉलेज छात्रावास रोड, बस अड्डा, छोटूराम चौक, कमेटी चौक व आईजी कॉलेज के बाहर ऑटो चालकों ने स्थायी अड्डे बना लिए हैं। प्रशासन ने अब तक इनके लिए कोई निर्धारित पार्किंग स्थल तय नहीं किया है। बिना पंजीकरण वाले ऑटो व ई-रिक्शा भी बेधड़क चल रहे हैं। अनुमान है कि रोजाना करीब 10 हजार यात्री ऑटो से सफर करते हैं।

मनमानी वसूली की शिकायत : यात्रियों रामकिशन, राजुवारी, मनोज, बंटी और सुभाष ने बताया कि ऑटो चालक मनमाने किराए वसूलते हैं। 10 या 20 रुपये की दूरी पर भी 40 रुपये तक वसूले जाते हैं। रात के समय यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती है।

हादसे का ताजा उदाहरण : 27 अक्तूबर, करनाल रोड पर तेज रफ्तार ऑटो ने भगत सिंह कॉलोनी निवासी मंदीप की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर ऑटो चालक और बाइक सवार में झगड़ा हो गया। यह घटना भी अव्यवस्थित यातायात और मनमाने वाहन संचालन की हकीकत बयां करती है। संवाद

समय-समय पर ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है। नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। सभी चालकों से अपील है कि वे अपने वाहनों का पंजीकरण अवश्य करवाएं और नियमों का पालन करें। -नरेश कुमार, यातायात प्रभारी, कैथल

निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का अभाव

ऑटो व ई-रिक्शा के लिए कोई पार्किंग स्थल निर्धारित नहीं है। इसके कारण सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से आए दिन जाम लगता है। यातायात पुलिस भी सख्ती से नियम लागू कराती नहीं दिखती। नए बस अड्डे और रेलवे जंक्शन के बाहर केवल 30 से 35 ऑटो की पार्किंग व्यवस्था है, पर वाहन अधिकतर सड़क पर ही खड़े रहते हैं।

महीना
चालान
जुर्माना (रु.)

जनवरी
3337
27 लाख

फरवरी
2970
23 लाख

मार्च
3169
26 लाख

अप्रैल
3813
24.50 लाख

मई
7892
49 लाख

जून
8707
50 लाख

जुलाई
7706
42 लाख

अगस्त
7591
38 लाख

सितंबर
7377
35 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed