{"_id":"adf15653821b9724c86bf592138cf542","slug":"auto-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो के लिए निर्धारित होगा रूट, बनेंगे ऑटो स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो के लिए निर्धारित होगा रूट, बनेंगे ऑटो स्टैंड
अमर उजाला ब्यूराे/कैथ्ाल
Updated Tue, 07 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी कृष्ण मुरारी ने रविवार को ऑटो चालकों के साथ बैठक की। शहर में ऑटो के कारण यातायात समस्याओं को लेकर एसपी ने ऑटो चालकों से इस संबंध में चर्चा की और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में कई निर्णय लिए गए। आने वाले दो माह में शहर में ऑटो के संचालन को व्यवस्थित किया जाएगा। पुलिस एवं आरटीए विभाग के साथ-साथ ऑटो एसोसिएशन का सहयोग रहेगा। शहर में ऑटो के कारण बिगड़ रही यातायात व्यवस्था पर ‘अमर उजाला’ ने ह मामला उठाया था। इसी पर संज्ञान लेकर एसपी ने रविवार को ऑटो चालकों के साथ बैठक की।
1. 4000 ऑटो संचालकों का रजिस्ट्रेशन होगा।
2. ऑटो चालकों की यूनियन बनाई जाएगी। ऑटो चालक, आरएसओ, पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।
3. ऑटो के लिए रूट प्लान तैयार होगा।
4. ऑटो के लिए स्टॉपेज तय होंगे। जहां ऑटो स्टेंड इंचार्ज की नियुक्ति होगी।
5. ऑटो के चलने के लिए सड़क पर लाइन लगाई जाएगी, ताकि एक दूसरे को ओवरटेक न करें। यदि ओवरटेक किया तो कार्रवाई।
6. अगले 4 दिन में चालक ऑटो की अगली सीटों को उतरवाएंगे।
7. ऑटो चालकों के लाइसेंस, ऑटो के आवश्यक कागजात के लिए आरटीए कार्यालय से सहायता ली जाएगी। विशेष कैंप लगेंगे।
गांधीगिरी से समझाया ऑटो चालकों को
बैठक में एसपी ने ऑटो चालकों के साथ काफी दोस्ताना माहौल में संपर्क साधा। उन्होंने ऑटो चालकों की समस्याओं को सुना और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों को भी पालना करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि यदि ऑटो चालकों ने इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन किया तो पुलिस सख्त करेगी।
19 जुलाई को ऑटो यूनियन का चुनाव
एसपी ने ऑटो चालकों को 19 जून रविवार को चुनाव करने के लिए निर्देश दिए है। यह चुनाव पुलिस लाइन में सुबह 9 से 4 बजे तक होगा। इस चुनाव में गठित होने वाली यूनियन के साथ मिलकर नियमों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
हादसों एवं जाम से परेशानी, चार कमेटियां बनाईं
शहर में बेलगाम ऑटो के कारण शहरवासी परेशान हैं। शहर में जहां भी सवारी दिखती है, चालक ब्रेक लगा देते हैं। पीछे से आ रहे वाहनों के हादसाग्रस्त होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। बीते सप्ताह ही एक ऑटो और ट्रक की टक्कर में आईटीआई के तीन छात्रों की मौत और आठ घायल हो गए थे। ऑटो में कुल 12 लोग सवार थे। इसके अलावा शहर में ऑटो चालकों की वजह से ट्रैफिक जाम रहता है। बेलगाम ऑटो के कारण परेशानी दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने चार कमेटियों का गठन किया है। ऑटो पर लगाम के लिए दो दिन चलेगा। विशेष जांच अभियान चलेगा और दो दिन बाद प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगी। समितियां बिना लाइसेंस तथा बिना पंजीकृत दस्तावेजों के ऑटो चालकों का चालान करेंगी। नियमों की अवहेलना पर गाड़ियां भी जब्त की जाएंगी। डीसी की ओर से गठित समितियों में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव, एसडीएम कैथल, आरटीए के सहायक तथा ट्रैफिक एसएचओ शामिल हैं।
हम नियमों का पालन करेंगे
ऑटो चालक वर्तमान यूनियन के प्रधान अमित कुमार ने कहा कि वे पुलिस अधीक्षक की बातों से सहमत हैं। वे नियमों का पालन करते हुए अपना रोजगार चलाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तंवर, ऑटो यूनियन प्रधान अमित कुमार, आरएसओ सुरेन्द्र गोयल, विकी गोयल, गोल्डी, रमेश मल्होत्रा, सुरेश कुमार, लवली सहित चालक मौजूद रहे।
अमर उजाला ने 21 जून को उठाया था मामला
अमर उजाला ने 21 जून के अंक में यह समस्या प्रमुखता से उठाई थी। लापरवाह ऑटो चालकों के कारण लगने वाले जाम से होने वाली लोगों की पीड़ा को उजागर किया था।