{"_id":"67312da6d98b275ad004bdd4","slug":"aunt-fired-over-land-dispute-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123726-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जमीन विवाद में चाची पर फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जमीन विवाद में चाची पर फायर
विज्ञापन
कलायत। जमीन बंटवारे के विवाद में कलायत के गांव बात्ता में रविवार को एक व्यक्ति पर विधवा चाची पर देसी पिस्तौल से फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। विधवा कैलाशो की शिकायत पर कलायत थाना की पुलिस ने भतीजे मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि करीब 11 वर्ष पहले उसके पति सतपाल का निधन हो गया था। उसका सुभाष और किरणपाल के साथ काफी समय से जमीन विवाद चल रहा है। वह सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर रसोई में काम कर रही थी। अचानक मोनू रसोई में घुस आया। उसने मेरे ऊपर देसी पिस्टल तानकर धमकी दी और कहा कि जमीन हमारे नाम करवा दो, वरना मैं गोली मार दूंगा।
वह एकदम सहम गई और कहा कि कोर्ट में चलो अभी जमीन नाम करवा दूंगी। फिर वह वापस बाहर की तरफ जाने लगा और उसने रसोई के गेट पर आकर शोर मचाया। मोनू ने तहस में आकर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली रसोई की दीवार पर लगी और वह बच गई। गोली की आवाज सुनकर बच्चे बाहर आ गए।
विज्ञापन
कलायत थाना प्रभारी जयभगवान सिंह ने बताया कि बात्ता गांव की विधवा महिला कैलाशो देवी की शिकायत के आधार पर उसके भतीजे मोनू के खिलाफ देसी पिस्तौल से हमले के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जमीन विवाद को लेकर यह घटना हुई। मामले की संवदेनशीलता को देखते हुए एसपी राजेश कालिया के निर्देश पर कलायत पुलिस टीम के साथ-साथ सीआईए वन व टू और एफसीएल टीम मौके पर पहुंची। घटना का मुआयना करते हुए त्वरित तौर शुरू की गई।