फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Auction of city council land could not be done

नहीं हो पाई नगर परिषद की जमीन की नीलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Auction of city council land could not be done
नगर परिषद की 23 एकड़ की नीलामी बोलीदाताओं के न पहुंचने के कारण नहीं हो पाई। महज एक बोलीदाता बोली के लिए पहुंचा। जिस कारण बोली स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

विदित रहे कि नगर परिषद कैथल की नंदीशाला के निकट स्थित 17 एकड़ व जींद रोड पर स्थित छह एकड़ जमीन की बोली के लिए बुधवार की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसके लिए सुबह इओ बलबीर सिंह नगर परिषद के अन्य कर्मचारियों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। जहां निर्धारित समय तक महज एक बोलीदाता ही पहुंचा। पूरा समय इंतजार करने के बाद बोली को स्थगित कर दिया गया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि अब दोबारा से तिथि निर्धारित करते हुए बोली आमंत्रित की जाएगी।

विदित रहे कि नंदीशाला के निकट स्थित 17 एकड़ जमीन की बोली का विरोध किया जा रहा था। नंदीशाला प्रबंधक समिति का कहना है कि इस जमीन में गायों के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जाती है। इसी कारण इस जमीन को ठेके पर न छोड़े जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed